फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The hunger strike continues for the 35th day to stop polluted water

Budaun News: दूषित पानी रोकने के लिए 35वें दिन भी अनशन जारी

Sun, 27 Jul 2025 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
The hunger strike continues for the 35th day to stop polluted water
नरुऊ गांव में धरना स्थल पर अविनाश पांडेय का जन्मदिन मनाते ग्रामीण।स्रोत:स्वयं
उझानी। नगर पालिका परिषद का पानी नरऊ के तालाब में गिरने से रोकने के लिए ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का क्रमिक अनशन 35वें दिन जारी रहा। अनशन पर तेजेंद्र पाल कश्यप, राजाराम जाटव, मुन्नालाल, छोटेलाल और कल्याण सिंह बैठे। शाम को जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुन्नालाल सागर और अन्य पदाधिकारियों ने अनशनकारियों को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया। ओमकार सिंह ने कहा कि यह आंदोलन पूरी तरह निस्वार्थ भाव से चलाया जा रहा है। जब तक दूषित जल निकासी की समस्या का समाधान नहीं होता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान कमल प्रताप सिंह, राम सिंह, गुड्डू, पातीराम, भगवान सिंह मानिकचंद, चंद्रपाल, मुन्नालाल कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed