फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The group of sadhus now reached another village and demanded 2.5 lakh rupees again.

Budaun News: साधुओं की टोली अब दूसरे गांव पहुंची, फिर मांगे ढाई लाख

Sat, 15 Nov 2025 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
The group of sadhus now reached another village and demanded 2.5 lakh rupees again.
दातागंज। सात दिन पहले क्षेत्र के गांव कनकपुर में यही साधुओं की टोली पहुंची थी और तीन दिन गांव में ही रही। भंडारे के नाम पर गांव वालों से कई बोरी धान इकट्ठा किया था। बाद में भंडारा नहीं कराया। दान में लिया सारा धान वहीं के एक दुकानदार को बेच गए। इन साधुओं ने 30 साल पहले घर छोड़ गए मनोहर पुत्र रामौतार को अपनी टोली का सदस्य बताया था। उसके परिवार से ढाई लाख रुपये की मांग की थी।
विज्ञापन

अब साधुओं की टोली क्षेत्र के गांव केहली पहुंची है। यहां ओमप्रकाश पुत्र छदम्मी व मुनीश पुत्र मुखा के घर पहुंचे और दोनों को अपनी टोली का सदस्य बताया। बताया जाता है कि दोनों ही करीब 23 साल पहले घर छोड़कर चले गए थे। इनके परिवार से भी ढाई-ढाई लाख रुपये की मांग की है। हालांकि परिवार वाले घर छोड़कर गए सदस्यों को पहचान नहीं पाए हैं। दोनों ही मामलों में पुुलिस से कोई शिकायत नहीं की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed