फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The groom's side opened fire at the middleman's house, five injured in the fight

Budaun News: बिचौलिया के घर वर पक्ष ने की फायरिंग, मारपीट मेंं पांच घायल

Wed, 20 Aug 2025 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
The groom's side opened fire at the middleman's house, five injured in the fight
घायल सोमवती देवी। संवाद
कादरचौक। शादी के बाद पति-पत्नी के बीच विवाद होते रहने के बाद बिचौलिया विवाहित युवती को उसके मायके छोड़ आया था।इसके विरोध में वर पक्ष के करीब दर्जनभर लोगों ने सोमवार रात बिचौलिया के घर पर फायरिंग कर दी। उसके परिवार के पांच लोगों को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव सरकी निवासी भानु प्रताप ने पांच माह पहले गांव के लोकेश की शादी आंवला बरेली क्षेत्र के एक गांव निवासी अपने साले की बेटी से कराई थी। शादी के बाद से पति-पत्नी में विवाद होने लगा। बार-बार फैसले हुए, लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ। इस पर भानु प्रताप युवती को उसके मायके छोड़ आए।
विज्ञापन

इससे लोकेश के परिवारीजन उनसे रंजिश मान बैठे। सबक सिखाने के लिए बिचौलिया भानु प्रताप के घर सोमवार की रात लगभग 10 बजे फायरिंग करते हुए और लाठी-डंडों से धावा बोल दिया। हमले में सीमा देवी (48), विवेक व उनकी पत्नी कविता (30), बेटा हरिभान, मांसी (20) और पिंकी (25) घायल हो गईं, जिन्हें कादरचौक अस्पताल से गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर भाग गए। इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।

घायल सोमवती देवी। संवाद

घायल सोमवती देवी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed