फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The groom behaved in a drunken state, the angry bride refused to take the wedding vows

Budaun News: नशे में दूल्हे ने की हरकत, नाराज दुल्हन ने फेरे लेने से किया इनकार

Mon, 24 Feb 2025 11:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
The groom behaved in a drunken state, the angry bride refused to take the wedding vows
बिल्सी (बदायूं)। जयमाला कार्यक्रम के बाद फोटो सेशन के दौरान दूल्हे ने नशे में ऐसी हरकत कर दी, जिससे दुल्हन नाराज हो गई। उसने शादी करने से इनकार कर दिया। लोगों के काफी समझाने के बाद भी दुल्हन राजी नहीं हुई। लिहाजा बिना दुल्हन के ही बरात लौट गई। यह मामला नगर में काफी चर्चा में रहा।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की लड़की की शादी संभल जिले के चंदौसी नगर निवासी एक युवक से तय हुई थी। रविवार की रात बरात नगर के बदायूं मार्ग स्थित एक बरात घर में आई थी। सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। जयमाला कार्यक्रम के बाद दूल्हा-दुल्हन का फोटो सेशन चल रहा था।
विज्ञापन

बताते हैं कि नशे में दूल्हे ने मित्रों के सामने ही दुल्हन से कुछ कहते कोई बेहूदा हरकत कर दी। इससे दुल्हन काफी नाराज हो गई। दुल्हन ने शादी से इन्कार करते हुए दूल्हे के साथ सात फेरे लेने से इनकार कर दिया। दुल्हन के नाराज होने के बाद दोनों पक्ष के लोगों ने उसे समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह राजी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थिति यह रही की दूल्हे की बेहूदा हरकत से दुल्हन पक्ष के लोग भी नाराज हो गए। इसकी वजह से बात और भी बिगड़ गई। वर पक्ष के कुछ लोगों ने प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। बरातियों को बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा। एसआई अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मामला कोतवाली तक पहुंचा है। दोनों पक्षों में शादी को लेकर हुए लेन-देन का सारा सामान वापस करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed