फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The grief and anger of the Kanwariyas was visible on the highway, the tractor driver was tied and beaten

Budaun News: हाईवे पर दिखा कांवड़ियों का गम और गुस्सा, ट्रैक्टर चालक को बांधकर पीटा

Sat, 26 Jul 2025 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
The grief and anger of the Kanwariyas was visible on the highway, the tractor driver was tied and beaten
उझानी। साथी की मौत से गुस्साए कांवड़ियां ने बरेली-मुथरा हाईवे पर दो घंटे तक हंगामा किया। उन्होंने दूसरे जत्थों के कई कांवड़ियों को जमकर पीटा। ट्रैक्टर चालक को पेड़ से बंधकर पौन घंटे तक पीटते रहे। उसे छुड़ाने में पुलिस वालों के पसीने छूट गए। दूसरे कांवड़िया जान बचाने के लिए सड़क पर ही कांवड़ फेंककर भाग गए। उनके आक्रोश के आगे पुलिस वाले बेबस दिखे। पीएसी बल और अन्य थानों का फोर्स पहुंचने के बाद ही स्थिति सामान्य हुई।
विज्ञापन


हादसे के करीब पांच मिनट बाद ही अंकित की मौत से उसके साथी कांवड़ियों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार कांवड़ियों को घेर लिया। उस वक्त हाईवे पर कांवड़ियों की संख्या काफी थी। ट्रैक्टर चालक लल्ला बाबू ने कूदकर भागने की प्रयास किया, लेकिन उसे कांवड़ियों ने दबोच लिया। चार-पांच कांवड़िया उसे पकड़कर सड़क किनारे ले गए और पेड़ में रस्सी से बांध दिया। यह सब बुटला बोर्ड पर कांवड़ सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों के सामने हुआ।
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों ने कांवड़ियों को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने। इससे पुलिस पीछे हट गई।
चालक लल्ला बाबू को बचाने की कोशिश करने वाले उसके एक साथी की जूता-चप्पलों से पिटाई की गई। चश्मदीद कांवड़िया बदायूं निवासी चंद्रपाल ने बताया कि एक बार तो ऐसा लगा कि मृतक के साथी कांवड़िया हिंसक हो गए और वह कुछ भी कर सकते हैं। पेड़ से बंधा छोड़ने के लिए गिड़गिड़ाता रहा। इसके बाद भी पुलिस कर्मी उसकी मदद नहीं कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा सुरक्षा प्वाइंट पर तैनात पुलिस कर्मियों की सूचना के बाद कोतवाली से पुलिस फोर्स पहुंचा। तब जाकर ट्रैक्टर चालक को मुक्त कराया जा सका। पुलिस कर्मियों को उसे छुड़ाने में करीब पौन घंटा लग गया। भीड़ के चंगुल से मुक्त कराने के बाद पुलिस वाले चालक को अपने साथ कोतवाली ले गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रैक्टर- ट्रॉली सवार कांवड़िया उत्पात को देख खेतों की ओर भाग गए थे। वह भागते नहीं तो उन्हें भी आक्रोश का का सामना करना पड़ता।


दो घंटे यातायात रहा बाधित, दोनों ओर वाहनों की लगी कतारें

बदायूं। कांवड़ियों के आक्रोश से हाईवे के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। कांवड़ियों के वाहन के अलावा छोटे वाहनों की लंबी कतारें लग गई। डायवर्जन लागू नहीं होने के कारण चार पहिया वाहन का आवागमन जारी था। इसके चलते हाईवे पर करीब तीन किलोमीटर तक दो घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने दोनों ही ओर कांवड़ियों के जत्थों व वाहन चालकों को रोक रखा था। पूरी तरह स्थिति सामान्य होने के बाद ही पुलिस ने यातायात को सुचारू कराया। संवाद

--------------------------


धू-धूकर जला डीजे व रसोई का सामान
हादसे के बाद गुस्साए भुता क्षेत्र के गांव भगवानपुर के कांवड़ियों ने मारपीट करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली में आग लगा दी। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली पर रखा डीजे सिस्टम के साथ ही राशन सामग्री भी जल गई। कांवड़ियों ने बताया कि उन्होंने करीब 25 हजार रुपये में बुक किया था। आगजनी के दौरान डीजे संचालक भी मौके पर से जान बचाकर भाग गया। डीजे करीब पांच लाख रुपये कीमत का बताया जा रहा है। ट्रैक्टर-ट्रॉली में लोहा के अलावा कुछ भी नहीं बच पाया है।

--------------------

पुलिस कर्मी ने उतारा तिंरगा, सिलिंडर फटने से मची दहशत

नवाबगंज थानाक्षेत्र के गांव दादी खेड़ा क्षेत्र के कांवड़ियों की ट्रैक्टर ट्रॉली के आगे तिरंगा लगा था। आग लगते ही ट्रैक्टर ट्रॉली में रखा सारा सामान जलने लगा। जब आग की लपटें तिरंगा की ओर बढ़ी तो उसे देख एक पुलिस कर्मी दौड़ पड़ा। पुलिस कर्मी ने झंडा तो उतार लिया, लेकिन उसे समेट कर ले जाते समय ट्रॉली में रखा गैस सिलिंडर तेज धमाके फट गया। धमाके की आवाज सुनकर कांवड़ियों में दहशत फैल गई। वह जान बचाने के लिए खेत की तरफ भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed