फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   the govenment schedule for the republic day has fixed

गणतंत्र दिवस पर सरकारी कार्यक्रम तय

Sat, 09 Jan 2016 08:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Sat, 09 Jan 2016 08:25 PM IST
विज्ञापन
the govenment schedule for the republic day has fixed
प्रभारी डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
विज्ञापन


शुक्रवार को कलक्ट्रेट में सीडीओ, प्रभारी डीएम प्रताप सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में  गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि 26 जनवरी को प्रात: सात बजे प्रभात फेरी, नौ बजे कलक्ट्रेट स्थित शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि दी जाएगी। स्पोर्ट्स स्टेडियम में माहिलाओं और पंद्रह वर्ष से कम आयु वालों की दौड़ प्रतियोगिता होगी। 9.15 बजे गांधी नेत्र चिकित्सालय में ध्वजारोहण,1.30 बजे से शैक्षिक संस्थाओं में खेलकूद  प्रतियोगिताएं और मलिन बस्तियों में सफाई अभियान चलाया जाएगा। जिला कारागार, पुरुष एवं महिला चिकित्सालय में स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा फल वितरित भी किए जाएंगे। 11.50 बजे बदायूं क्लब में ध्वजारोहण होगा। मध्याह्न 12 बजे एनसीसी, स्काउट गाइड होमगार्ड द्वारा रूट मार्च और भारत माता की शोभायात्रा निकाली जाएगी। कुवंर रूकुम सिंह वैदिक इंटर कॉलेज नगला में कक्षा नौ से 12 तक छात्रों की भाषण प्रतियोगिता, सायं पांच बजे नगर पालिका  परिषद में सार्वजनिक सभा और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और सायं आठ बजे कवि सम्मेलन भी आयोजित होगा। चार बजे कछला स्थित कुष्ठ आश्रम में सीएमओ द्वारा कुष्ठ रोगियों को फलों का वितरण किया जाएगा।

भवनों पर की जाएगी रोशनी
बदायूं। प्रभारी  डीएम ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सभी सरकारी और अर्ध सरकारी  भवनों को प्रकाशमान किए जाने के निर्देश दिए। व्यापारियों से अपील की है कि वह भी 25 जनवरी के रात्रि में अपने-अपने प्रतिष्ठानों को अवश्य प्रकाशमान करें। इस अवसर पर एडीएम राजस्व राजेंद्र प्रसाद यादव, नगर मजिस्ट्रेट अजय  कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित अधिकारी और समाजसेवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed