{"_id":"65148e6dfb69f706b0039767","slug":"the-girl-who-had-gone-with-her-lover-was-found-in-farrukhabad-badaun-news-c-123-1-sbly1004-5027-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: प्रेमी के साथ गई किशोरी फर्रुखाबाद में मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: प्रेमी के साथ गई किशोरी फर्रुखाबाद में मिली
Thu, 28 Sep 2023 01:49 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Thu, 28 Sep 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। अलापुर थाना क्षेत्र की एक किशोरी ने अपने प्रेमी से शादी करने की काफी कोशिशें कीं। उसने परिवार वालों से झूठ बोला और अपने आधार कार्ड में बढ़ी हुई उम्र दर्ज कराकर शादी करने हाईकोर्ट तक पहुंच गई, लेकिन न्यायालय ने तमाम साक्ष्यों के आधार पर उसे नाबालिग घोषित कर दिया। वहीं, तलाश में जुटी थाना पुलिस किशोरी को फर्रुखाबाद से ढूंढ लाई। अब उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
किशोरी अलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। वह जनवरी, 2023 में अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। परिवार वालों ने प्रेमी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। परिवार वाले और पुलिस तभी से उसे तलाश कर रहे थे। पिछले दिनों पुलिस को पता चला कि किशोरी ने खुद को बालिग दर्शाते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की, उसमें उसने अपना आधार कार्ड भी लगाया था, जिसमें उसने अपनी उम्र 18 वर्ष से अधिक बताई। परिवार वालों का कहना है कि किशोरी ने आधार कार्ड में उम्र बढ़वाई है। बाद में वो भी किशोरी के अंक पत्रों को लेकर हाईकोर्ट पहुंच गए। 22 अगस्त को न्यायालय ने साक्ष्यों के आधार पर किशोरी को नाबालिग करार दिया और याचिका खारिज कर दी।
तभी से किशोरी प्रेमी के साथ फर्रुखाबाद जिले में रह रही थी। मंगलवार को थाना पुलिस ने फर्रुखाबाद जाकर दबिश दी और किशोरी को अलापुर ले आई। बताया जा रहा है कि किशोरी पांच माह की गर्भवती है। फिलहाल उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। बाद में उसने न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि किशोरी आठ माह से लापता थी। उसने आधार कार्ड में संशोधन कराते हुए अपनी उम्र बढ़वा ली थी। हाईकोर्ट ने उसे नाबालिग माना है। अब उसे फर्रुखाबाद से बरामद कर लिया गया है। अभी उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।