फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The girl called her lover over the phone, the family members beat her and took her around in the market

Budaun News: युवती ने फोन करके प्रेमी को बुलाया परिजनों ने पीटकर बाजार में घुमाया

Fri, 17 Nov 2023 11:12 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
The girl called her lover over the phone, the family members beat her and took her around in the market
बदायूं/आंवला। एक युवती ने साथ चलने की बात कहकर अपने प्रेमी को बुला लिया। इसके बाद प्रेमिका के परिजनों ने उसकी जमकर पिटाई की और बाजार घुमाया। बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस युवती के परिजनों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन


मामला आंवला के सिरौली थाना क्षेत्र का है। एक गांव की युवती बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र निवासी अपनी बहन के देवर से प्रेम करती है। इसकी जानकारी दोनों के परिवारों को थी। दोनों शादी करने के लिए भी तैयार थे। आरोप है कि युवक ने कुछ दिन पहले प्रेमिका के फोटो वायरल कर दिए थे। इस पर युवती के परिजनों ने थाना सिरौली में रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन

युवक की इस हरकत से युवती के परिजन उससे रंजिश मानने लगे। शुक्रवार को युवती के परिजनों ने उससे यह कहकर युवक को फोन कराया कि गुलड़िया बाजार तक आ जाओ और वह उसके साथ चली जाएगी। इस पर युवक गुलड़िया बाजार आ गया। इधर, युवती के परिजन पहले से वहां बैठे थे। उन्होंने युवक को पकड़कर खूब पीटा और बाजार में घुमाया। देर शाम को युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। इंस्पेक्टर सिरौली राजेश कुमार ने बताया कि युवक की तरफ से तहरीर दी जा रही है, उसी के अनुसार मुकदमा लिख कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed