Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The game of adulteration... a fine is imposed only after two to three years-once the report comes out-but by then, the product has already been sold in large quantities.

Budaun News: मिलावट का खेल...दो से तीन साल बाद रिपोर्ट पर जुर्माना, तब तक खूब बिकती है

Sat, 31 Oct 2026 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
The game of adulteration... a fine is imposed only after two to three years-once the report comes out-but by then, the product has already been sold in large quantities.
बदायूं। सरसों का तेल, देसी घी, सब्जियों के विभिन्न कंपनियों के मसाले, दूध, दही, आइसक्रीम, पनीर सहित कई ऐसे खाद्य पदार्थ हैं, जिनमें खूब मिलावट हो रही है। खास यह है कि मिलावट के शक में खाद्य पदार्थों के जो नमूने लखनऊ और झांसी प्रयोगशाला भेजे जाते हैं, वहां से खाद्य पदार्थों में मिलावट होने की पुष्टि होने के बावजूद इनकी स्थायी रोकथाम नहीं हो पा रही है। यही कारण है कि बाजार में मिलावटी सामग्री खूब बिक रही है। खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई वाद दर्ज कराकर जुर्माना लगवाने तक ही सीमित है।
विज्ञापन

अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन की कोर्ट से चालू वित्तीय वर्ष में 200 से अधिक खाद्य पदार्थों के मामलों में सुनवाई की गई। इसके बाद प्रयोगशाला से आई रिपोर्ट के आधार पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की गई। कई मामलों की पड़ताल में सामने आया है कि जिन खाद्य पदार्थों के नमूने 2022 या 2023 में लिए गए थे, उनके नमूने जांच में अधोमानक मिलने पर खाद्य कारोबारियों पर सिर्फ जुर्माने की ही कार्रवाई की गई, जबकि इस बीच मिलावटी सामग्री लगातार बेची जाती रही।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग जहां छापा मारता है, वहां संदेह पर उसी लॉट के पूरे माल को बेचने से रोकता है या सील कर देता है। खामी यह है कि कारोबारी के गोदाम में रखे उस कंपनी के अन्य स्टॉक या जिले की अन्य दुकानों पर रखे उसी माल की बिक्री पर तत्काल रोक नहीं लगाई जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सीएल यादव ने बताया कि मिलावट के शक में नमूने जांच के लिए लैब भेजे जाते हैं, जांच रिपोर्ट मिलने पर वाद दर्ज फिर कोर्ट से जुर्माने की कार्रवाई होती है।
--

इस वित्तीय वर्ष में 234 सैंपल भरे गए
खाद्य सुरक्षा विभाग के आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्तीय वर्ष में विभिन्न खाद्य सामग्रियों के 234 नमूने लिए गए। 104 की रिपोर्ट आई। इसमें 50 सैंपल अधोमानक निकले। इन पर वाद दर्ज हैं। इस वित्तीय वर्ष में 95 से अधिक वाद कोर्ट में चल रहे हैं। 158 मामलों में 38 लाख रुपये की जुर्माना राशि वसूली गई।

--

केस-1
साल 2022 की शुरूआत में हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, बेसन, आटा, स्वेच्छा सब्जी मैजिक मसाले के नमूने लेकर खाद्य विश्लेषक लखनऊ भेजे गए। चार अगस्त 2022 को आई रिपोर्ट में नमूना मिथ्याछाप घोषित होने पर फैशन स्वीटिंग्स कंपनी पर 50 हजार का जुर्माना लगाया गया था।

--
केस-2

सात 2023 में साहूकारा गेट से नीरज एजेंसीज प्रतिष्ठान से गृह लक्ष्मी सरसों के तेल की 20 बोतलों के नमूने खाद्य विश्लेषक लखनऊ भेजे गए। 17 अगस्त 2023 को आई रिपोर्ट में नमूने अधोमानक निकलने पर हाल ही में अल्का गुप्ता पर 50 हजार का जुर्माना लगाया गया है।
-

केस-3
सात 2023 में वाहन में प्लास्टिक के दो टैंक में मिले थे। 1400 लीटर मिश्रित दूध का नमूना खाद्य विश्लेषक लखनऊ की जांच में अधोमानक मिला। 9 अक्तूबर 2024 को आई रिपोर्ट पर अजब सिंह पर 65 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया था।


--
केस-4

साल 2023 में ही वाहन से ले जाई जा रही नमकीन का नमूना खाद्य विश्लेषक लखनऊ को भेजा गया। 22 जुलाई 2023 को आई रिपोर्ट में नमकीन मिथ्याछाप मिलने पर मैसर्स मनपसंद ग्राम उद्योग संस्था अटसालिया रोजा पर एक लाख का जुर्माना लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed