{"_id":"443bf7b167e39848e2ca93a5de4df04b","slug":"the-game-is-developed-in-a-spirit-of-healthy-competition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल भावना से विकसित होती है स्वस्थ प्रतिस्पर्धा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल भावना से विकसित होती है स्वस्थ प्रतिस्पर्धा
बदायूं
Updated Wed, 10 Feb 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर के दास (पीजी) कॉलेज के वार्षिक क्रीडा समारोह का शुभारंभ डॉ. वीके शर्मा ने गुब्बारे उड़ाकर किया। प्राचार्य ने मार्च पास्ट की सलामी ली। इस दौरान संपन्न हुईं विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागी खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्राचार्य शर्मा ने कहा कि खेल भावना से खेलने वाला सच्चा खिलाड़ी होता है। कहा कि खेल भावना से स्वस्थ प्रतियोगिताओं का विकास होता है।
पहले दिन की प्रतियोगिता में छात्र वर्ग की सौ मीटर दौड़ में रवि कुमार, छात्रा वर्ग में नीतू रानी, दो सौ मीटर दौड़ में रवि कुमार, वंदना तिवारी, चार सौ मीटर दौड़ में प्रमोद पाल, छात्रा नीलम मौर्य, आठ सौ मीटर दौड़ में मनोज, छात्रा डॉली शर्मा, 1500 मीटर दौड़ में नरेंद्र कुमार और पांच हजार मीटर दौड़ में नरेंद्र शाक्य प्रथम स्थान पर रहे। वहीं गोला फेंक में दौलतराम एवं स्वीटी, त्रिकूद में रामकुमार, भाला फेंक में मोहम्मद नसीर एवं स्वर्णरूपा प्रथम स्थान पर रहे है। इस मौके पर क्रीडा प्रभारी डॉ. अमित वैश्य, डॉ. शैलेंद्र कबीर, डॉ. शिवराज कुमार आदि तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन