फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The four accused forest guards will be tightened, and the police are searching for them.

Budaun News: आरोपी चारों वन दरोगाओं पर कसेगा शिकंजा, तलाश में जुटी पुलिस

Wed, 11 Feb 2026 12:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 11 Feb 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
The four accused forest guards will be tightened, and the police are searching for them.
उझानी। सहसवान रेंज में तैनात चार वन दरोगाओं के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखाने वाली महिला का मेडिकल परीक्षण पुलिस कराएगी। साथ ही उसके बयान भी दर्ज कराए जाएंगे। इसके लिए पुलिस ने महिला को थाने बुलाया, लेकिन मंगलवार देर शाम तक महिला थाने नहीं पहुंची। पुलिस चारों वन दरोगाओं की तलाश के साथ मोबाइल कॉल डिटेल व सीसीटीवी कैमरों को भी खंगालने की तैयारी में है।
विज्ञापन


सहसवान की रहने वाली एक महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि बीती दस जनवरी 2026 की अपराह्न करीब 12:00 बजे वह दवा लेने के लिए सहसवान से बदायूं आने को घर से निकली थी। आरोप था कि वह अकराबाद चौराहे पर वाहन के इंतजार में खड़ी थी, इसी दौरान एक कार आकर रुकी, इसमें सवार एक व्यक्ति ने बदायूं चलने की आवाज लगाई। इसपर वह कार में बैठ गई। कार में पहले से ही चार युवक सवार थे। आरोप है कि भैंसोर के पुल को पार करने के बाद आरोपियों ने कार को कच्चे रास्ते पर झाड़ियों की ओर मोड़ दिया। जब महिला ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उसे तमंचे और चाकू के बल पर डरा-धमकाकर चुप करा दिया।
विज्ञापन


चारों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। कार में सवार चारों युवकों में सूरज मोहन, पुष्पेंद्र, देवेंद्र और श्यामवीर बताए गए। महिला ने बताया कि चोरों ही सहसवान रेंज में वन विभाग में दरोगा के पद पर तैनात हैं। विवेचक इंस्पेक्टर प्रवीन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। उनकी गिरफ्तारी व उनसे पूछताछ के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जा सकेगी। इसके लिए पुलिस की टीम दबिश भी दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
-------------------------------

वर्जन-

विवेचक हर पहलू पर जांच कर रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी। साक्ष्य संकलन करने के बाद ही आरोप सिद्ध हो सकेंगे। महिला को बयान दर्ज कराने को बुलाया गया है। उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया जाएगा। - डॉ. देवेंद्र कुमार, सीओ उझानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed