फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The floor inside the house caved in, leaving the family terrified as a deep pit formed.

Budaun News: घर के भीतर फर्श धंसा, गहरा गड्ढा होने से दहशत में आया परिवार

Fri, 21 Nov 2025 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
The floor inside the house caved in, leaving the family terrified as a deep pit formed.
उसावां में मकान के अंदर फर्श धसकने से हुआ गड्ढा। संवाद
उसावां। एक मकान का कच्चा फर्श रात में अचानक धंस गया, जिससे गहरा गड्ढा हो गया। मकान में रखा कुछ घरेलू सामान गड्ढे में समा गया। इससे परिवार दहशत में आ गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बक्सा आदि सामान ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलवा लिया है।
विज्ञापन

बुधवार की रात साढ़े दस बजे के करीब थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर में गुड्डू पुत्र वीरसहाय पत्नी आरती, मां बिट्टन देवी व चार बच्चों के साथ चारपाइयों पर लेटे हुए थे। उनके मकान की दीवारें पक्की हैं। छत पर टिन पड़ी है। फर्श कच्चा है। आधी रात के करीब गुड्डू को अपनी चारपाई हिलती हुई महसूस हुई। जब तक कुछ समझ में आता, गड़गड़ाहट की आवाज के साथ ही फर्श में काफी गहरा गड्ढा हो गया।
विज्ञापन

पास में रखा बड़ा लोहे का बक्सा व चारपाई सहित काफी घरेलू सामान गड्ढे में समा गया, जिसे देखकर गुड्डू और परिवार के बाकी सदस्य भी दहशत में आ गए। शोर होने पर कई ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की सूचना पर पीआरवी 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से गड्ढे में गिर गया बक्सा व चारपाई को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण जता रहे पुराना कुआं होने की आशंका
गांव के वयोवृद्ध लोग इस घटना के पीछे कोई पुराना कुआं होने की बात कह रहे हैं। उनका कहना है कि पुराने समय में बस्तियों में घर-घर कुआं और कुइयां हुआ करती थीं। समय बीतता गया। लोगों ने इनकाे पाट दिया या खुद खत्म हो गए। इनके कारण ही इस प्रकार मिट्टी धसकती है और गड्ढे हो जाते हैं। इस घटना के पीछे ही यही कारण हो सकता है।

उसावां में मकान के अंदर फर्श धसकने से हुआ गड्ढा। संवाद

उसावां में मकान के अंदर फर्श धसकने से हुआ गड्ढा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed