{"_id":"661065cca702e981ed0cbdc7","slug":"the-five-students-had-run-away-from-the-residential-gurukul-to-visit-mathura-badaun-news-c-123-1-sbly1004-116470-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मथुरा घूमने के लिए आवासीय गुरुकुल से भागे थे पांचों छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मथुरा घूमने के लिए आवासीय गुरुकुल से भागे थे पांचों छात्र
विज्ञापन
दहगवां। जरीफनगर थाना क्षेत्र के महर्षि दयानंद आर्य गुरुकुल से भागे दो और छात्रों को पुलिस ने खोज निकाला है। पांचों छात्र गुरुकुल से मथुरा घूमने के लिए भागे थे। उनमें तीन बृहस्पतिवार शाम गुन्नौर में बस अड्डे पर मिल गए थे, जबकि देर रात दो छात्र दिल्ली में पीरागढ़ी इलाके में सड़क किनारे फुटपाथ पर सोते मिले। उन्हें रात में ही थाने लाया गया और सुबह उन्हें गुरुकुल भेज दिया गया।
बुधवार रात जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव कोठरा में स्थित महर्षि दयानंद आर्य गुरुकुल से पांच छात्र निकलकर भाग गए थे। अगले दिन सुबह गुरुकुल के आचार्यों ने बिना पुलिस को सूचना दिए छात्रों की खोजबीन शुरू कर दी। किसी तरह दोपहर में पुलिस को इसकी जानकारी हो गई, तो वह भी उनकी खोजबीन में लग गई।
इसके लिए थाने की दो टीमें लगाई गईं थीं। गुरुकुल के आचार्य भी उनकी खोजबीन कर रहे थे। छात्रों के परिवार वाले भी जरीफनगर आ गए थे। इसी दौरान बृहस्पतिवार शाम पुलिस ने तीन छात्रों को गुन्नौर में बस अड्डे से खोज निकाला। छात्रों ने बताया था कि अन्य दोनों छात्र अलीगढ़ होते हुए दिल्ली चले गए हैं। इससे एक टीम दिल्ली भेज दी गई। देर रात दोनों छात्र दिल्ली में पीरागढ़ी इलाके में फुटपाथ पर सोते मिल गए।
विज्ञापन
छात्रों के अपहरण के आरोप में आचार्य ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट
गुरुकुल के आचार्य राहुल कुमार ने जब दोपहर तक छात्रों का कुछ पता नहीं चला था तो उन्होंने थाने जाकर उनके अपहरण के आरोप में एफआईआर दर्ज करा दी। हालांकि छात्रों को कोई लेकर नहीं गया था। इससे पुलिस ने दर्ज मामले में फाइनल रिपोर्ट लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। एसओ रवि करन सिंह ने बताया कि छात्र खुद ही गुरुकुल से निकलकर भागे थे। वह मथुरा घूमने जा रहे थे। दर्ज मामले में एफआर लगा दी जाएगी।