फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The first festival board will be built with an investment of Rs 1.4 crore, many villages will benefit.

Budaun News: 1.4 करोड़ से बनेगा पहला उत्सव मंडल, कई गांवों को मिलेगा लाभ

Mon, 27 Apr 2026 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 27 Apr 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
The first festival board will be built with an investment of Rs 1.4 crore, many villages will benefit.
उत्सव मंडल का प्रस्तावित प्रारूप
बदायूं। सदर विधानसभा क्षेत्र को प्रदेश सरकार ने एक बड़ी सौगात दी है। क्षेत्रीय विधायक महेश गुप्ता के प्रयासों से पुठी सराय ग्राम पंचायत में 1.4 करोड़ रुपये की लागत से जिले का पहला उत्सव मंडल बनाया जाएगा। इस परियोजना से आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। यह आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित बारातघर सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा।
विज्ञापन

उत्सव मंडल के निर्माण के लिए शासन के प्रमुख सचिव अनिल कुमार की ओर से पत्र जारी किया गया है। विधायक महेश गुप्ता ने बताया कि यह उत्सव मंडल लगभग पांच बीघा भूमि पर विकसित किया जाएगा। यह परिसर विशाल और बहुउद्देशीय होगा। इसके माध्यम से क्षेत्र के लोगों को विवाह, सामाजिक कार्यक्रम, धार्मिक अनुष्ठान और सभाओं के लिए एक सुसज्जित स्थान मिलेगा। प्रस्तावित उत्सव मंडल में एक विशाल और आधुनिक हॉल का निर्माण होगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। इसमें आधुनिक रसोई, पर्याप्त शौचालय, शुद्ध पेयजल, निर्बाध विद्युत आपूर्ति और आकर्षक प्रकाश व्यवस्था भी होगी। परिसर को सुंदर बनाने के लिए हरियाली और पर्याप्त पार्किंग सुविधा भी विकसित की जाएगी। लैंडस्केपिंग और पौधारोपण से यह स्थान उपयोगी और आकर्षक बनेगा। इस परियोजना को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed