फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The first day of the new year was spent with prayers and good wishes.

Budaun News: पूजा-पाठ और शुभकामनाओं के साथ बीता नववर्ष का पहला दिन

Thu, 01 Jan 2026 11:37 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
The first day of the new year was spent with prayers and good wishes.
हनुमान मंदिर में नव वर्ष पर खीर वितरण किया गया। संवाद
बदायूं। नववर्ष 2026 का आगाज जिले के लिए आस्था, खुशी और उत्साह से भरा रहा। नए साल के पहले ही दिन बृहस्पतिवार को धार्मिक स्थलों से लेकर अस्पतालों और बाजारों तक, हर जगह सकारात्मक माहौल नजर आया। मंदिरों में पूजा-अर्चना और हवन-पूजन से दिन की शुरुआत हुई। वहीं अस्पतालों में नवजातों की किलकारियों ने माहौल और खुशनुमा बना दिया। परिवारों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं, मिठाइयां बांटीं और खुशहाली व शांति की कामना की।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख नगला सिद्ध मंदिर, बिरुआबाड़ी, गौरी शंकर, हर प्रसाद मंदिर में विशेष आरती, भजन-कीर्तन और हवन-पूजन हुआ। पुजारियों ने मंत्रोच्चारण के साथ नववर्ष के मंगलमय होने की प्रार्थना कराई। कई परिवारों ने घरों में भी पूजा-अर्चना कर नए साल की शुरुआत की। महिलाएं पारंपरिक परिधान में पूजा करती नजर आईं। वहीं, बुजुर्गों ने बच्चों को आशीर्वाद देकर नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

पूजा-पाठ के बाद दिनभर लोगों में एक-दूसरे को बधाई देने का सिलसिला चलता रहा। मोबाइल फोन, व्हाट्सएप और सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएं भेजी जाती रहीं, जिनके घर पास थे, वे स्वयं जाकर एक-दूसरे से मिले और मिठाइयां खिलाईं। बच्चों और युवाओं में नए साल को लेकर खासा उत्साह देखा गया। पार्कों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की चहल-पहल बनी रही। कई सामाजिक संगठनों और संस्थाओं ने भी नववर्ष पर सेवा कार्य किए।
विज्ञापन
विज्ञापन









सरकारी अस्पतालों से लेकर निजी में गूंजीं 42 किलकारी
बदायूं। नए साल के पहले ही दिन सरकारी और निजी अस्पतालों में कुल 42 नवजात शिशुओं ने जन्म लिया। जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, जिला अस्पताल और प्राइवेट नर्सिंग होम में दिनभर किलकारियों की गूंज सुनाई देती रही। इससे अस्पतालों में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
जिला महिला अस्पताल, जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी सहित निजी अस्पतालों में एक जनवरी को 24 घंटे में कुल 42 सुरक्षित प्रसव कराए गए। इसमें बालक और बालिका दोनों शामिल हैं। सभी जच्चा-बच्चा स्वस्थ बताए गए हैं। जिला महिला अस्पताल में सबसे अधिक नौ प्रसव दर्ज किए गए।
वहीं विभिन्न निजी अस्पतालों में करीब 21 और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 11 प्रसव हुए। डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने नववर्ष के दिन भी पूरी तत्परता से अपनी सेवाएं दीं। परिजनों के चेहरे खुशी से खिले नजर आए। कई परिवारों ने कहा कि नए साल के पहले दिन बच्चे का जन्म उनके लिए दोहरी खुशी लेकर आया है। संवाद


सभी प्रसव सुरक्षित रूप से कराए गए हैं। माताओं व नवजातों की स्थिति सामान्य है। उन्होंने कहा कि जिले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार बेहतर किया जा रहा है ताकि हर प्रसव सुरक्षित माहौल में हो सके। -डॉ. रामेश्वर मिश्रा, सीएमओ




बच्चों में खिलौनों और चॉकलेट को लेकर नजर आया उत्साह
नववर्ष के अवसर पर शहर के बाजारों में रौनक देखने को मिली। पूर्वाह्न में लोग परिवार के साथ खरीदारी के लिए बाजारों की ओर निकल पड़े। कपड़ों की दुकानों पर नए फैशन के परिधान देखने और खरीदने वालों की भीड़ रही। जूते-चप्पल, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक सामान और गिफ्ट आइटम की दुकानों पर भी ग्राहकों की अच्छी संख्या नजर आई। मिठाई की दुकानों पर खास तौर पर चहल-पहल रही। जहां लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं देने के लिए मिठाइयां और गिफ्ट पैक खरीदते दिखे। बच्चों में खिलौनों और चॉकलेट को लेकर खास उत्साह नजर आया। वहीं, युवाओं में नए कपड़ों और गैजेट्स की खरीदारी का ट्रेंड दिखा। दुकानदार मोहन गुप्ता का कहना है कि इस बार बिक्री पिछले साल के मुकाबले बेहतर रही है। लोगों में नए साल को लेकर उत्साह और उमंग साफ दिखाई दे रही है।







बाबा के दरबार में मत्था टेककर की साल की शुरूआत
उझानी। हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर में बाबा नीम करोली महाराज सेवा समिति की देखरेख में वार्षिकोत्सव की शुरूआत बृहस्पतिवार सुबह दस बजे हुई। समिति से जुड़े सेवादारों और भक्तों ने हवन-पूजन कराया। मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ में आहुतियां अर्पित की गईं। इसके बाद प्रसाद बंटा। व्यवस्थाओं में नीरज वार्ष्णेय, त्रिलोकीनाथ बांगड़ा, विजय गोपाल वार्ष्णेय, अन्नू, शिव किशोर माहेश्वरी, गिरीशचंद्र, अभिषेक वार्ष्णेय, अतुल वार्ष्णेय, कुलदीप आदि का सहयोग रहा। संवाद



हनुमान मंदिर में बंटी खीर


कुंवरगांव। नववर्ष पर बृहस्पतिवार को हनुमान मंदिर परिसर में खीर का वितरण किया गया। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। जय श्रीराम व जय हनुमान के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। आयोजन शिवकुमार मौर्य, दीपू पंडित, मुनेंद्र मौर्य, विवेक, अमर पाल, प्रमोद, प्रिंस आदि ने मिलकर किया। संवाद

हनुमान मंदिर में नव वर्ष पर खीर वितरण किया गया। संवाद

हनुमान मंदिर में नव वर्ष पर खीर वितरण किया गया। संवाद

हनुमान मंदिर में नव वर्ष पर खीर वितरण किया गया। संवाद

हनुमान मंदिर में नव वर्ष पर खीर वितरण किया गया। संवाद

हनुमान मंदिर में नव वर्ष पर खीर वितरण किया गया। संवाद

हनुमान मंदिर में नव वर्ष पर खीर वितरण किया गया। संवाद

हनुमान मंदिर में नव वर्ष पर खीर वितरण किया गया। संवाद

हनुमान मंदिर में नव वर्ष पर खीर वितरण किया गया। संवाद

हनुमान मंदिर में नव वर्ष पर खीर वितरण किया गया। संवाद

हनुमान मंदिर में नव वर्ष पर खीर वितरण किया गया। संवाद

हनुमान मंदिर में नव वर्ष पर खीर वितरण किया गया। संवाद

हनुमान मंदिर में नव वर्ष पर खीर वितरण किया गया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed