{"_id":"590f68aa4f1c1b38548511e5","slug":"the-fire-in-the-field-of-wheat-was-burnt-alive-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं के खेत में लगी आग जिंदा जल गया किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं के खेत में लगी आग जिंदा जल गया किसान
अमर उजाला ब्यूरो उसहैत (बदायूं)।
Updated Mon, 08 May 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
अाग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बदायूं के गांव पथरामई में आग बुझाने में गई जान
- राजस्व विभाग की टीम ने गांव जाकर लिया जायजा
थाना क्षेत्र के गांव पथरामई में गेहूं के खेत में आग लगने से किसान की जिंदा जलकर मौत हो गई। खबर मिलने पर राजस्व विभाग की टीम ने नायब तहसीलदार के नेतृत्व में गांव पहुंचकर मौका मुआयना किया और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
उसहैत थाने के गांव पथरामई निवासी 45 वर्षीय वीरपाल का चार बीघा गेहूं का खेत गंगा के उस पार है। रविवार को वीरपाल खेत में गेहूं की कटाई करने गए थे। कटाई करते समय गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। वीरपाल आग बुझाने की कोशिश में उसकी चपेट में आ गए। उनके चीखने-चिल्लाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान भी दौड़े। किसी तरह से उन्हें खेत से बाहर निकाला। तब तक वीरपाल बुरी तरह से झुलस चुके थे। कुछ ही देर के बाद उन्होंने खेत में ही दम तोड़ दिया।
आग लगने की वजह पता नहीं चल पाई है। एसओ हरिभान सिंह ने बीड़ी से आग लगने की आशंका जताई है। सूचना पर नायब तहसीलदार दातागंज अशोक कुमार गुप्ता ने भी पथरामई पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वीरपाल के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।