फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The final voter list will be published in January 2026

Budaun News: जनवरी 2026 में होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

Tue, 15 Jul 2025 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
The final voter list will be published in January 2026
बदायूं। जिले में त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जा रहा है। इस संबंध में जिला मजिस्ट्रेट अवनीश राय ने बताया कि 14 अगस्त से 22 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। वहीं, 18 जुलाई से 13 अगस्त तक बीएलओ व पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण, क्षेत्र आवंटन और स्टेशनरी वितरण जैसी तैयारी की जाएगी।
विज्ञापन

14 अगस्त से 29 सितंबर तक बीएलओ घर-घर जाकर गणना और सर्वेक्षण करेंगे। इसमें एक जनवरी 2025 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी पात्र व्यक्तियों के नाम शामिल किए जाएंगे। 23 से 29 सितंबर तक ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों की जांच, फिर 30 सितंबर से छह अक्तूबर तक परिवर्धन, संशोधन और विलोपन की जानकारी संबंधित कार्यालय में जमा की जाएगी। सात अक्तूबर से 24 नवंबर तक ड्राफ्ट सूची की कंप्यूटरीकृत पाण्डुलिपि तैयार की जाएगी। पांच दिसंबर 2025 को अनंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। जिसके निरीक्षण, दावा और आपत्ति की प्रक्रिया छह से 12 दिसंबर तक चलेगी।
विज्ञापन

13 से 19 दिसंबर तक दावों का निस्तारण। इसके बाद 15 जनवरी 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। डीएम ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत पूर्ण पारदर्शिता और सटीकता के साथ मतदाता नामावली तैयार की जाएगी, ताकि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed