फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   the fight between two groups

पड़ौलिया में तनाव बरकरार, हिंदूवादी नेता पहुंचे

Wed, 23 Dec 2015 09:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Wed, 23 Dec 2015 09:03 PM IST
विज्ञापन
the fight between two groups
धर्म स्थल में प्रतिमाएं तोड़ने का मामला
विज्ञापन


पुलिस के खिलाफ लोगों में गुस्सा बरकरार

 
 
पड़ौलिया गांव में सोमवार की रात खुराफातियों ने मंदिर में प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त कर दिया था। इसके बाद गुस्साए गांव के लोग लामबंद हो गए थे और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया था। बाद में एसडीएम सदर प्रदीप यादव और एसपी सिटी अनिल यादव ने किसी तरह से लोगों को समझाबुझा कर शांत कराया था। दूसरे दिन गांव के लोगों ने मिलकर एक प्रतिमा की स्थापना तो करा दी। लेकिन माहौल तनावपूर्ण रहा। क्योंकि लोग इसे एक अन्य वर्ग के निकलने वाले जुलूस से जोड़कर देखकर रहे हैं। उनका आरोप है कि दबाव बनाने के लिए ऐसा किया जा रहा है।


धार्मिक जूलूस को लेकर गांव में गुस्सा
कुंवरगांव। पड़ौलिया में एक धार्मिक जुलूस को लेकर गांव के लोगों में गुस्सा है। लोगों का कहना है कि यह नई धार्मिक परंपरा है। जुलूस निकलवाने के लिए माहौल और दबाव बनाया जा रहा है। थाने में पुलिस ने वर्दी का रौब दिखाकर एक पक्ष से सादे कागज पर अपने मनमाफिक लिखवा लिया है। बजरंग दल ने आरोप लगाया है कि पुलिस और प्रशासन एक पक्ष विशेष को खुश करने का काम कर रहा है। एसडीएम सदर, प्रदीप यादव ने बताया कि माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कोई नई परंपरा शुरू नहीं होने दी जाएगी। गांव में स्थिति पूरी तरह से सामान्य है। खुराफातियों को सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed