फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   UPSC aspirant dies of fever

Budaun News: यूपीएससी की तैयारी कर रही छात्रा की बुखार से मौत

Fri, 23 Oct 2026 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
UPSC aspirant dies of fever
मृतक साक्षी का फाइल फोटो। - फोटो : 1
बिल्सी। बमेढ़ गांव में छात्रा साक्षी की बुखार से मौत हो गई। वह बीएससी की पढ़ाई पूरी करने के बाद लखनऊ में रहकर संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तैयारी कर रही थी। अभी दो दिन पहले ही गांव लौटी थी। गांव सिमर्रा भोजपुर के बाद बमेढ़ गांव में बुखार फैलने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

बमेढ़ गांव निवासी ममता देवी ने बताया कि दो दिन पहले गांव में आने पर उनकी बेटी साक्षी दीक्षित (24) पुत्री सुरेश चंद्र शर्मा को बुखार आया था। परिजन उसे उपचार के लिए पहले बिल्सी फिर सहसवान ले गए, लेकिन उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ। हालत गंभीर होने पर परिवार के लोग उसे बेहतर इलाज के लिए बदायूं ले जा रहे थे, बुधवार देर रात रास्ते में ही साक्षी ने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, साक्षी का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को कछला स्थित गंगा घाट पर किया गया। परिवार में अन्य किसी सदस्य को बुखार नहीं आ रहा है।


छात्रा की मौत के बाद गांव में लगाया जांच शिविर
छात्रा की मौत के बाद गांव बमेढ़ में स्वास्थ्य विभाग ने प्राथमिक विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर लगाया। सीएचसी बिल्सी के प्रभारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि 46 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें 28 लोगों की डेंगू, 23 लोगों की मलेरिया और 17 लोगों की टाइफाइड की जांच कराई गई। जांच में किसी भी बीमारी का कोई मरीज संक्रमित नहीं मिला। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को बुखार होने पर तत्काल जांच कराने और साफ-सफाई रखने की सलाह दी। इस मौके पर डॉ. नीरज कुमार, तापस भारद्वाज समेत स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

मृतक साक्षी का फाइल फोटो।

मृतक साक्षी का फाइल फोटो।- फोटो : 1

मृतक साक्षी का फाइल फोटो।

मृतक साक्षी का फाइल फोटो।- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed