फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The festival grows Sophistication ' upset Fsl'kisan

त्योहार पर उगने लगी मिलावट की ‘फसल’

Thu, 26 Feb 2015 07:45 PM IST
badaun
badaun Updated Thu, 26 Feb 2015 07:45 PM IST
विज्ञापन
होली का त्योहार निकट है। बाजारों में रंग-बिरंगी पैकिंग में खाद्य पदार्थ लोगों को लुभा रहे हैं। कई ऐसी कंपनियों के खाद्य पदार्थ बाजार में आए हैं, जिनके नामों से पहली बार ग्राहक परिचित होंगे। त्योहार पर मिलावट की ‘खेती’ करने वाले भी सक्रिय हो गए हैं। खासकर मैदा, मावा, घी, तेल में मिलावटखोरी ज्यादा है।  
विज्ञापन

शहर में कुछ बाजार मिलावटी और खराब चीजें बेचने में बदनाम हैं। इन बाजारों में शहर का व्यक्ति बहुत कम जाता है। गोपी चौक से लेकर जवाहर चौराहे तक बाजार में अधिकतर दुकानों पर ऐसे ब्रांड मिलेंगे, जो ग्राहक को होली पर ही नजर आते हैं। अन्य बाजारों से यहां सस्ता सामान मिलता है। शहर के बाहरी इलाकों से लगे बाजारों में भी यही हाल है। छापामारी में सबसे पहले इन जगहों को चुना जाता है। मिलावट के कई केस भी इन बाजारों में पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन

मैदा: कहते हैं कि मैदा में मिलावट नहीं होती, लेकिन पुरानी सड़ी मैदा भी छानकर-सुखाकर यहां अच्छी में मिलाकर बेच दी जाती है। अधिक सफेदी के लिए इसमें चूना का भी प्रयोग किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मावा: जिले में दूध और दूध से बने पदार्थों में मिलावट के सबसे अधिक केस मिलते हैं। मावा के कई नमूने फेल हो चुके हैं। सिंथेटिक दूध से बने पाउडर से भी मावा बनाया जाता है। चिकनाई के लिए अखाद्य तेल और आलू, शकरकंद जैसी चीजें भी इसमें मिलाई जा रही हैं।
वनस्पति ऑयल: वनस्पति ऑयल मानकों इतर विभिन्न ब्रांडों में मिल जाएगा। सरसों का तेल भी कटैया आदि के तेल की मिलावट का मिल जाता है। कई बार तो ब्रांडेड डिब्बा या बोतल बंद में भी मिलावट और गुणवत्ताविहीन ऑयल मिल जाते हैं। ऐसे मामलों में बदायूं में ही सजा हो चुकी है। जुर्माना और सजा के बावजूद मिलावटखोर अपनी आदत से बाज नहीं आते।
कचरी-पापड़ में घातक रंग
जिले में कचरी-पापड़ का धंधा जोरों पर है। वहीं इनमें घातक रंगों का प्रयोग होता रहा है। इसका सबूत हैं कि लालपुल पर कारखाने में ऐसे रंग मिले थे। इनको बनाने के तरीके इतने गंदे थे कि खाने वाले इनकी खूबसूरती पर न जाएं, तो छुएं भी नहीं। दीवारों पर पेंट करने वाले रंगों तक का इनमें प्रयोग कर लिया जाता है।


होली से पहले इस बार भी अभियान चलाकर मिलावटखोरी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने उनकी टीम को इस प्रकार के निर्देश भी दिए हैं। कमिश्नर का दौरा हो जाने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग छापामारी करेगा।
- संजय शर्मा, अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा विभाग  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed