{"_id":"6668ddbbcb26c61b290471a4","slug":"the-farmer-was-beaten-to-death-with-sticks-pistols-were-handed-over-to-him-to-make-him-look-like-an-attacker-video-was-also-made-badaun-news-c-4-bly1004-418868-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: लाठियों से पीटकर किसान को मार डाला...हमलावर जताने को हाथों में थमा दिए तमंचे, वीडियो भी बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: लाठियों से पीटकर किसान को मार डाला...हमलावर जताने को हाथों में थमा दिए तमंचे, वीडियो भी बनाया
Wed, 12 Jun 2024 04:58 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Wed, 12 Jun 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
दातागंज (बदायूं)। गांव द्वियोरी में मंगलवार सुबह किसान हरीराम (50) की ग्राम प्रधान ने नौ लोगों के साथ मिलकर लाठियों से पीटकर हत्या कर दी। खेत से लौटते वक्त हरीराम को वे लोग पीटते हुए खींचकर अपने घर के सामने ले गए। फिर बेहोश होने पर हरीराम के दोनों हाथों में तमंचे पकड़ाकर वीडियो और फोटो खींच लिए। ताकि उन्हें ही हमलावर साबित किया जा सके। हत्या की वजह जमीन को लेकर चल रही रंजिश बताई गई है।
हरीराम सुबह करीब सात बजे खेत से चारा काटकर लौट रहे थे, तब उन पर हमला बोला गया। परिजनों के मुताबिक ग्राम प्रधान इरेंद्र सिंह ने आठ-नौ लोगों के साथ मिलकर हरीराम को रास्ते में ही घेर लिया। पीटते हुए वे लोग हरीराम को खींचकर अपने घर के सामने ले आए। लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला देखकर हरीराम को बचाने के लिए उनकी बेटी मीरा, 11 साल का बेटा सुरजीत और भतीजा अवनीश भी लाठी-डंडे लेकर आए, मगर उन्हें भी हमलावरों ने पीटकर घायल कर दिया। हरीराम जब बेहोश होकर गिरे तो हमलावरों ने उनके दोनों हाथ में एक-एक तमंचा पकड़ाकर वीडियो बनाया और फोटो खींचे। उसके बाद वे मौके से भाग गए। दूसरे पक्ष के राजपाल और विजय को भी चोटें आईं। परिवार वाले हरीराम को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिवार वालों ने तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचना दी। इस पर एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह, सीओ केके तिवारी और इंस्पेक्टर अरिहंत कुमार सिद्धार्थ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बेटी मीरा की तहरीर पर ग्राम प्रधान इरेंद्र सिंह, उसके भाई अनुज प्रताप सिंह, पिता संतोष कुमार, राजपाल व उसकी पत्नी आशा, भाई महेश, वीरेश पुत्र धनपाल, मुनेंद्र पुत्र महेश, रिंकू पुत्र राजपाल और ग्राम वीलामई निवासी राजन के खिलाफ गैरइरादतन हत्या के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
चाचा को बचाने के लिए उनके ऊपर लेट गया था अवनीश
- अवनीश पुत्र नौवत ने अपने चाचा हरीराम को बचाने की काफी कोशिश की। यहां तक वह हरीराम के ऊपर लेट गया था, लेकिन आरोपी लगातार लाठी-डंडे से हमला करते रहे। इससे अवनीश को भी काफी चोटें आईं। हरीराम के दो बेटे और एक बेटी है। बड़ा बेटा रविंद्र पाल उस दौरान मौके पर मौजूद नहीं था। छोटा बेटा सुरजीत और बेटी मीरा ही आरोपियों के सामने थे।
ग्राम प्रधान ने विरोधियों को करा दिया था जगह पर कब्जा
हरीराम के परिवार वालों का कहना है कि उनकी पैतृक जमीन पर ग्राम प्रधान ने उनके विरोधियों का कब्जा करा दिया था। इस पर हरीराम की पत्नी सोनवती ने ग्राम प्रधान इरेंद्र, उसके पिता संतोष समेत कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इससे दोनों पक्षों के बीच और रंजिश ज्यादा बढ़ गई थी।
मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम द्वियोरी में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है। इसमें कुछ लोग घायल हो गए हैं। जबकि, हरीराम की मौत हो गई है। इससे पुलिस मौके पर पहुंच गई। हरीराम के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। तहरीर आने पर दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी गईं हैं।- केके तिवारी, सीओ दातागंज