फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The family kept screaming...thieves took away the buffalo loaded in the pickup

Budaun News: चीखता रहा परिवार...पिकअप में भैंस लाद ले गए चोर

Sun, 03 Mar 2024 11:38 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
The family kept screaming...thieves took away the buffalo loaded in the pickup
बिल्सी। थाना क्षेत्र के गांव खैरातीनगर में शनिवार रात चोर असलहों के बल पर एक भैंस पिकअप में लाद ले गए। परिवार वाले उसे छुड़ाने को चीखते रहे लेकिन असलहाधारी चोरों के आगे उनकी एक नहीं चली।
विज्ञापन

गांव खैरातीनगर निवासी किशनपाल पुत्र केदार सिंह का कहना है कि वह शनिवार रात अपनी पत्नी फूला देवी के साथ अपने घेर पर सो रहे थे। रविवार सुबह करीब 4:15 बजे अचानक उनकी आंख खुली। तब उन्होंने देखा कि कुछ चोर उनकी भैंस खोलकर ले जा रहे हैं और वह उसे पिकअप में लादने की कोशिश कर रहे हैं। यह देखकर वह हैरान रह गए। उन्होंने तुरंत अपनी पत्नी को उठाया और भैंस बचाने के लिए शोर मचाया। इससे चोरों ने उनके ऊपर ही तमंचे तान दिए, जिससे वह डर गए और चोर उनकी भैंस ले जाने में कामयाब रहे। हालांकि इसके बावजूद उन्होंने पिकअप का पीछा किया। उन्होंने बताया कि उनकी भैंस की कीमत करीब 70 हजार रुपये होगी। पुलिस ने उनकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ सुशील कुमार सिंह ने बताया कि एक भैंस चोरी का मामला सामने आया था। उसमें रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसकी छानबीन के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है।
विज्ञापन



सिरसा दबरई गांव से प्रधान की भैंस चोरी
कादरचौक। कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव सिरसा दबरई से शनिवार रात प्रधान की भैंस चोरी हो गई। रात ग्राम प्रधान हरेंद्र सिंह की भैंस उनके घेर में बंधी थी। उनके छोटे भाई पुष्पेंद्र वहां पर सो रहे थे। रात किसी समय चोर दीवार कूदकर उनके घेर में घुस आए। फिर तमंचे के बल पर उनकी भैंस खोलकर ले गए। इस दौरान चोरों ने फायरिंग भी की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed