फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The family had gone to Kolkata for a wedding; Rs 1.5 lakh stolen

Budaun News: शादी में कोलकाता गया था परिवार, डेढ़ लाख की चोरी

Mon, 23 Jun 2025 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
The family had gone to Kolkata for a wedding; Rs 1.5 lakh stolen
चोरी के बाद अलमारी का बिखरा सामान दिखाते गृह स्वामी। संवाद
बदायूं। दहगवां में एक बंद मकान के ताले तोड़कर चोर करीब डेढ़ लाख के जेवर और नकदी चुरा ले गए। इसके अलावा नूरपुर पिनौनी से साइकिल चोरी करता चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। दोनों मामलों में पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

दहगवां के वार्ड आठ निवासी बिट्टन गुप्ता उर्फ दिनेश 13 जून को अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने रिश्तेदारी में कोलकाता गए थे। 20 जून को उनके पड़ोसियों ने फोन पर उन्हें बताया कि उनके घर के ताले टूटे हैं। कोलकाता से वह इतनी जल्दी तो आ नहीं सकते थे। इसइसलिए कस्बे में रह रहे अपने भाई ललितेश को घर देखने को कहा। ललितेश घर पहुंचे तो ताले टूटे थे।
विज्ञापन

अंदर घुसे तो देखा कि अलमारी खुली थी और कपड़े समेत सारा सामान फैला पड़ा था। उसने अपने भाई को चोरी की होने की जानकारी दी। उनको कोलकाता से तुरंत लौट आने को कहा। उन्होंने बताया कि अलमारी में रखी सोने की चेन, एक जोड़ी कुंडल और 40 हजार की नकदी गायब है। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। जरीफनगर थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार का कहना है। तहरीर आई है, मामले की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



साइकिल चुराते सीसीटीवी में कैद हुआ चोर
नूरपुर पिनौनी। कस्बा निवासी राकेश शर्मा ने इस्लामनगर थानाध्यक्ष को दी तहरीर में कहा है कि 21 जून की रात करीब साढ़े बारह बजे एक चोर उनके घर में घुसा और साइकिल ले गया। उनके घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में इसका फुटेज है। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे का फुटेज पुलिस को दिया है। उन्होंने बताया कि गत वर्ष तीन अगस्त को उनके यहां जेवर, नकदी समेत करीब छह लाख की चोरी हो गई थी। उस समय चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई लेकिन अबतक उसका कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

चोरी के बाद अलमारी का बिखरा सामान दिखाते गृह स्वामी। संवाद

चोरी के बाद अलमारी का बिखरा सामान दिखाते गृह स्वामी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed