{"_id":"65ad6409540cc4445900b454","slug":"the-exile-of-kaliyuga-ended-ram-has-come-to-awadh-badaun-news-c-123-1-sbly1006-12097-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ...कटा वनवास कलियुग का, अवध में राम आए हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ...कटा वनवास कलियुग का, अवध में राम आए हैं
विज्ञापन
कवि सम्मेलन हिस्सा लेते कविगण। संवाद
बिल्सी। उत्तर प्रदेश हिन्दी प्रचार समिति द्वारा देववाणी मंदिर में ‘अवध में आए राम’ कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। अध्यक्षता सोमेन्द्र सोम ने की। मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश सागर रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पांच बार हनुमान चालीसा का पाठ कर किया गया। मां सरस्वती की वंदना अचिन मासूम ने पढ़ी।
षटवदन शंखधार ने कहा-हो निराधार फिर भी संवर जाओगे, एक विश्वास से तुम तो भर जाओगे, राम के नाम से तैर पत्थर गए, राम का नाम लोगे तो तर जाओगे
राजवीर सिंह तरंग ने कहा-अवधपुरी में राम पधारे, हर्षित सब नर-नार हुए। दीप जले घर-घर खुशियों के, धरती के शृंगार हुए।।
उसावां से पहुंचे अमित अम्बर ने कहा-देह मैली है इसको धुलो तो सही, ज्ञान का है ये साबुन मलो तो सही, राम के सारे पदचिह्न मिल जाएंगे, राम जिस पथ चले तुम चलो तो सही
बदायूं से अचिन मासूम ने पढ़ा-राम की भोर है राम की शाम है, पूर्ण जीवन मिरा राम के नाम है, नाम से तैरते जिनके पाषाण भी, राम से भी बड़ा राम का नाम है।।
बिसौली से पहुंचे हरगोविंद पाठक ने कहा-राम नाम के सुमरिन से सबके कष्ट हरे, हे जननायक जनपालक हे विष्णु अवतारी
बदायूं से आए हर्षवर्धन मिश्रा ने पढ़ा-राम आधार हैं सब के जीवन का, राम विस्तार हैं मन के उपवन का, राम त्याग और समर्पण की प्रतिमा भी हैं, राम संसार हैं सारे जन-जन का।।
विज्ञापन
बिल्सी के ओजस्वी जौहरी ने कहा-मनाएंगे दिवाली हम अवध में राम आए हैं, कटा वनवास कलियुग का अवध में राम आए हैं।
इस मौके पर विष्णु असावा, ललतेश ललित, सुनील माहेश्वरी, लोकेश शर्मा, अभिनव मोहन सक्सेना, डा राहुल मिश्रा, अमन बार्ष्णेय, सोनू माहेश्वरी, मनमोहन तोष्णीबाल, चन्द्रकुमार शर्मा, संदीप मिश्रा, गगन तोष्णीबाल, गिरीश चंद्र माहेश्वरी, कृष्ण मुरारी लाल असावा, ब्रजेश राजपूत, शशांक पाठक,आयुष असावा आदि उपस्थित रहे।