{"_id":"67080c9e3e4f7f42f4091eee","slug":"the-excise-team-caught-a-tanker-full-of-molasses-near-kachla-badaun-news-c-123-1-sbly1035-127481-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कछला के पास आबकारी टीम ने शीरा भरा टैंकर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कछला के पास आबकारी टीम ने शीरा भरा टैंकर पकड़ा
विज्ञापन
उझानी। अमरोहा जिले के गजरौला की फैक्टरी से शीरा भरकर आगरा भेजा जा रहा टैंकर आबकारी विभाग की टीम ने कछला के पास पकड़ लिया। चालक ने पूछताछ के दौरान जो अभिलेख पेश किए, वह फर्जी निकले। टैंकर को कोतवाली में खड़ा करवाया गया है। आबकारी विभाग ने फैक्टरी मालिक समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बरेली-मथुरा हाईवे पर कछला के पास शीरे से भरा टैंकर बुधवार देर रात आबकारी विभाग की टीम ने पकड़ लिया। आबकारी निरीक्षक रोहित शर्मा के मुताबिक, टैंकर हरियाणा में पंजीकृत है। बिजनौर जिले में चांदपुर क्षेत्र के गांव हरपुर निवासी चालक नरेंद्र पुत्र होराम ने बताया कि टैंकर में 335 क्विंटल शीरा है, जिसे आगरा में हाथरस रोड स्थित भारत शीरा सप्लाई कंपनी तक पहुंचाने के लिए बुधवार सुबह अमरोहा जिले के गजरौला की ब्रज फैक्टरी से टैंकर में भरा गया था। फैक्टरी मालिक टीटू है, लेकिन उसे कपिल ने भरवाया था।
चालक नरेंद्र ने जो अभिलेख पेश किए, वह हरियाणा से जारी किए गए थे। मौके पर जांच के दौरान मामला धोखाधड़ी और टैक्स चोरी का पाए जाने पर टैंकर रात में ही कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि उन्होंने चालक नरेंद्र, फैक्टरी मालिक टीटू और कपिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके साथ ही टीम ने तीन बोतलों में नमूने भी लिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताते हैं कि शुरू में टैंकर में एल्कोहल होने की जानकारी मिली थी।