फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The elderly man to death for kidnapping bail

अपहरण के आरोपियों की जमानत कराने गए अधेड़ की मौत

Wed, 17 Feb 2016 11:43 PM IST
कुंवरगांव (बदायूं)
कुंवरगांव (बदायूं) Updated Wed, 17 Feb 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 लड़की के अपहरण के आरोपियों की जमानत कराने गए कुंवरगांव के वार्ड नंबर दो निवासी अधेड़ रामस्वरूप की कानपुर में संदिग्ध मौत हो गई। हालांकि परिवार वालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। शव का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया गया है। बुधवार देर शाम शव भी परिवारीजन कुंवरगांव ले आए थे।

कुंवरगांव निवासी विशाल तिवारी और मोनू के खिलाफ कानपुर देहात में लकड़ी के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया था। दो महीने पहले कानपुर पुलिस ने यहां छापामारी करके इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों इन दिनों कानपुर जेल में हैं। परिवार वाले इनकी जमानत के लिए कानपुर गए थे। साथ में जमानती के तौर पर वार्ड नंबर दो के रामस्वरूप (53) भी गए थे। बुधवार तड़के कानपुर रेलवे स्टेशन पर रामस्वरूप की तबियत बिगड़ गई। एंबुलेंस से अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में उनकी मौत हो गई। प्राइवेंट ऐंबुलेस से बुधवार रात रामस्वरूप का शव कुंवरगांव लाया गया। परिवार वालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। शव का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया गया है। रामस्वरूप का अंतिम संस्कार गुरुवार को किया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed