फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The elder brother was living with the younger brother's wife, he was beaten up when he protested

Budaun News: छोटे भाई की पत्नी के साथ रह रहा बड़ा भाई, विरोध पर पीटा

Mon, 21 Apr 2025 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
The elder brother was living with the younger brother's wife, he was beaten up when he protested
दातागंज। बड़े भाई ने छोटे की पत्नी को अपने वश में कर लिया है। उसने इसका विरोध किया तो बांधकर पीटा गया। पीड़ित ने इसकी शिकायत दातागंज सीओ और एसडीएम से की। इससे पहले वह मुख्यमंत्री से शिकायत करने लखनऊ गया था। मुख्यमंत्री के न मिलने पर वह लौट आया। उसकी समस्या सुन अफसरों ने मदद करने का आश्वासन दिया। उसहैत थानाक्षेत्र के गंगा की कटरी के एक गांव निवासी व्यक्ति ने सीओ और एसडीएम से रोते हुए बताया कि उसकी पत्नी के अवैध संबंध उसके बड़े भाई से हैं। उसने पत्नी को हथिया लिया है। एतराज करने पर उसे घर में जंजीरों से बांधकर रखा और पेड़ से भी बांधा और पीटा। उसहैत पुलिस से शिकायत की तो उल्टा उसे ही पुलिस ने डराया-धमकाया। आइजीआरएस पर शिकायत की तो पुलिस ने थाना बुलाकर जबरदस्ती उसका मोबाइल लेकर शिकायत का निस्तारण कर दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि पैसा न होने की वजह से वह 12 दिन पैदल चलकर लखनऊ मुख्यमंत्री के जनता दरबार में गुहार लगाने गया।
विज्ञापन

वहां मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं हो सकी। वहां मौजूद एक अधिकारी ने उसकी बात सुनी और उसे थाना उसहैत भेज दिया, लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय उसे फिर किसी तरह की शिकायत न करने की बात कही।
विज्ञापन

मायूस होकर वह एसडीएम और सीओ के पास पहुंचा। उसने अफसरों से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed