{"_id":"695ff78ee7ec834ea800b80f","slug":"the-dwarf-arrested-in-a-police-encounter-has-been-sent-to-jail-by-the-court-badaun-news-c-123-1-sbly1018-154529-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार बौना को कोर्ट ने भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार बौना को कोर्ट ने भेजा जेल
विज्ञापन
बदायू। पुलिस ने राजाराम हत्याकांड के मुख्य आरोपी अफसर उर्फ बौना को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। उसको बुधवार रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था।
उसहैत थाना क्षेत्र के गांव अहमदनगर बछौरा निवासी राजाराम पुत्र भूमिराज की छह जनवरी को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जांच में सामने आया कि अफसर उर्फ बौना उर्फ पहलवान पुत्र असगर अली ने गंगा नदी से पकड़ी गई मछलियों को लेकर हुए विवाद में राजाराम की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में थाना उसहैत पर केस दर्ज किया गया था।
बुधवार देर रात थाना उसहैत पुलिस टीम भुण्डी मोड़ कटरा सहादतगंज रोड पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया, जो पुलिस वाहन के रुकते ही गांव भुण्डी की ओर भागने लगा। पुलिस ने जब रुकने का इशारा किया तो उसने जान से मारने की नीयत से फायर झोंक दिया। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें उसके दोनों पैरों में गोली लग गई और वह मौके पर ही गिर पड़ा।
विज्ञापन
घायल आरोपी ने अपना नाम अफसर उर्फ बौना उर्फ पहलवान पुत्र असगर अली निवासी ग्राम अहमदनगर बछौरा, हाल निवासी ग्राम नौली फतुआबाद थाना उसहैत बताया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसको जेल भेज दिया गया।
मुठभेड़ में गिरफ्तार इनामिया बदमाश वसीम को जेल भेजा
- बर्तन व्यापारी की पत्नी की हत्या में पुलिस को अब चौथे आरोपी की तलाश
संवाद न्यूज एजेंसी
दातागंज। पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार 25 हजार के इनामिया बदमाश वसीम को पुलिस ने बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। चौथे आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है।
दो जनवरी की रात को थाना दातागंज के गांव पापड़ हमजापुर में बर्तन व्यापारी रामौतार की पत्नी मुन्नी देवी की हत्या उसके ही चचेरे भाई सतीश के बेटे शिवम व हिमांशु ने भाड़े के बदमाश मूसाझाग थाना क्षेत्र के हथिनी भूड़ निवासी वसीम पुत्र निजामुद्दीन व एक अन्य बदमाश के साथ मिलकर कर दी थी।
बदमाश करीब 2.50 लाख रुपये व सोने-चांदी के आभूषण लूटकर ले गए थे। पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए शिवम व उसके भाई हिमांशु को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उन्होंने सच उगल दिया। पुलिस ने दोनों के पास से एक लाख रुपये व जेवर बरामद कर जेल भेज दिया था। वसीम व एक अज्ञात की पुलिस को तलाश थी। बुधवार रात पुलिस ने वसीम को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसके दोनों पैरों में गोली लगी है। इलाज के बाद बृहस्पतिवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।