फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The dominance of the mad Baba of Ayodhya and the Mausam wrestler of Punjab

Budaun News: अयोध्या के पागल बाबा और पंजाब के मौसम पहलवान का दबदबा

Tue, 30 Sep 2025 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
The dominance of the mad Baba of Ayodhya and the Mausam wrestler of Punjab
उझानी में पहलवानों का हाथ मिलवाते केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा। संवाद
उझानी। महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज के मैदान पर चल रहे दंगल का सोमवार को समापन हो गया। अंतिम दिन भी अयोध्या के लाड़ी पहलवान उर्फ पागल बाबा और पंजाब के मौसम पहलवान का दबदबा कायम रहा। विजेता पहलवानों को केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

दंगल के आखिरी दिन के मुकाबलों की शुरूआत शाम पांच बजे हुई। पहला मुकाबला उझानी के सुरजीत और फहज के बीच हुआ। सुजीत ने फहज को हरा दिया। मोहल्ला तैमूर और जैद के बीच कुश्ती बराबर पर छूट गई। दोनों ही पहलवानों का प्रदर्शन शानदार रहा। बड़ौदा के राजा पहलवान ने बिजनौर के राहुल पहलवान को रोमांचक मुकाबले में पछ़ाड़ दिया।
विज्ञापन

अयोध्या निवासी पागल बाबा लाड़ी पहलवान के नाम तीन कुश्तियां रहीं। उन्होंने अंतिम मुकाबले में उन्होंने मुजफ्फरनगर के भोला पहलवान को हरा दिया। पंजाब के मौसम पहलवान ने मुजफ्फरनगर के ठाकुर टाइगर पर जीत दर्ज की। इलाके के ही गांव ननाखेड़ा निवासी अमन और उझानी के जुबैर, कासगंज के जुगेंद्र पहलवान और अलीगढ़ के साबिर के बीच भी मुकाबला बराबरी पर रहा। दंगल संयोजक हरवंश पहलवान और उद्घोषक योगेश प्रताप सिंह ने केंद्रीय मंत्री को प्रतीक चिह्न भेंट किया। इस मौके किशनचंद्र शर्मा, अमित प्रताप सिंह, संजीव गुप्ता, कृष्ण कुमार वार्ष्णेय, रामदास यादव, राजाराम, रोहन शर्मा आदि मौजूद थे। रेफरी की भूमिका राजेंद्र पहलवान ने निभाई। उन्होंने पहलवानों का हौसला भी बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed