{"_id":"671bfdc22c1d2e07ee06ea86","slug":"the-district-magistrate-held-a-meeting-in-gidhaul-village-and-listened-to-the-problems-badaun-news-c-123-1-sbly1029-128354-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जिलाधिकारी ने गिधौल गांव में चौपाल लगाकर सुनीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जिलाधिकारी ने गिधौल गांव में चौपाल लगाकर सुनीं समस्याएं
विज्ञापन
ग्राम गिदहौल में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनती डीएम। सूचना विभाग
बदायूं। डीएम निधि श्रीवास्तव ने शुक्रवार को विकासखंड जगत के ग्राम गिधौल में आंबेडकर पार्क में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। साथ ही संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए।
चौपाल में चकबंदी विभाग से संबंधित चार शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से एक में खातेदार का रकबा सर्वे में कम होने की शिकायत थी। डीएम ने चकबंदी अधिकारी को शिकायतकर्ता के सामने पैमाइश कराकर प्रकरण का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
वहीं एक ग्रामीण ने चकमार्ग बनाने की मांग रखी। एक अन्य प्रकरण में चकमार्ग पर अतिक्रमण हटाने की मांग की गई थी। डीएम ने चकबंदी अधिकारी को दोनों शिकायतों का निस्तारण कर अवगत कराने को कहा। इसके अतिरिक्त ग्राम की नई बस्ती में विद्युतीकरण की मांग पर डीएम ने विद्युत निगम के अधिकारियों से यहां प्राथमिकता पर कार्य कराने को कहा।
विज्ञापन
गांव में बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगत में संबंद्धीकरण हो जाने पर डीएम ने कहा कि चिकित्सक प्रत्येक मंगलवार व बृहस्पतिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ही बैठकर मरीजों को देखें। इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व वैभव शर्मा, बंदोबस्त अधिकारी रामकिशोर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।