{"_id":"66fb19f61388271928038039","slug":"the-district-hospital-had-power-outage-for-an-hour-tripping-continues-in-the-city-badaun-news-c-123-1-sbly1029-126867-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जिला अस्पताल की गुल रही एक घंटे बिजली, शहर में ट्रिपिंग जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जिला अस्पताल की गुल रही एक घंटे बिजली, शहर में ट्रिपिंग जारी
विज्ञापन
बदायूं। तापमान में गिरावट के बाद भी शहर के लोगों को बिजली कटौती से राहत नहीं मिल रही। सोमवार को एक घंटे जिला अस्पताल की बिजली गुल रही। इस दौरान मरीजों से लेकर स्वास्थ्यकर्मी भी परेशान रहे। वहीं शहर के लोगों को अब भी ट्रिपिंग से राहत नहीं मिल पा रही है।
सोमवार पूर्वाह्न 10.30 बजे जिला अस्पताल की बिजली गुल हो गई। इसके बाद 15 मिनट बाद आ गई तो मरीजों को राहत मिली, लेकिन 11:00 बजे फिर बिजली चली गई। इसके बाद बीच में दस मिनट के लिए बिजली आई और फिर से चली गई। जिला अस्पताल में लगभग एक घंटे तक बिजली गुल रही।
इधर, शहर में कुछ ओवरलोडिंग कम हुई है, बावजूद इसके ट्रिपिंग लगातार जारी है। जर्जर लाइनों में बार-बार फॉल्ट हो रहे हैं। इसी के चलते बिजली विभाग के कंट्रोल रूम में भी प्रत्येक दिन 20 से लेकर 30 लोग अपनी शिकायत दर्ज करा रहे हैं। सोमवार को दिन भी ट्रिपिंग का सिलसिला जारी रहा। संवाद
विज्ञापन
शहर के कई मोहल्लों की आज सात घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
- 33 केवीए बिजली लाइन के नीचे किया जाना है गार्डिंग का कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। 33 केवीए बिजली लाइन के नीचे गार्डिंग का कार्य किए जाने के चलते मंगलवार को शहर के कई मुख्य मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इन्हीं विद्युत केंद्र की लाइन पर दो दिन पहले भी कार्य हुआ था, जिसके चलते विद्युत आपूर्ति बाधित रही थी।
उपखंड अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र पनबड़िया/ कचहरी के लिए आनी वाली 33 केवीए विद्युत लाइन के नीचे गार्डिंग का कार्य किया जाएगा। इसी के चलते जवाहरपुरी ब्रह्मपुर, 32 सिविल लाइन, जोगीपुरा, पटियाली सराय, नई सराय, प्रभात नगर, गोपी चौक, छह सड़क, मधुबन कॉलोनी, कचहरी आदि मोहल्ले की आपूर्ति पूर्वाह्न 10 बजे से शाम 5 बजे तक बाधित रहेगी।