{"_id":"05d27d4d90b04643e70b9501d25c7cd5","slug":"the-district-has-already-recruited-1417-teachers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 1417 शिक्षकों की हो चुकी है भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 1417 शिक्षकों की हो चुकी है भर्ती
बदायूं।
Updated Thu, 02 Jul 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रमुख सचिव बेसिक एलएल गुप्ता ने बुधवार को वीडियो कॉफ्रेसिंग के जरिए जिले में 72 हजार शिक्षकों की भर्ती में हुई शिक्षकों की भर्ती की जानकारी ली। निर्देश दिए गए यदि शिक्षकों की भर्ती शेष रह गई है तो कटऑफ जारी करके जल्द भर्ती की जाए। इसके अलावा साथ ही शिक्षामित्रों के समायोजन के बारे में जानकारी ली गई।
कॉफ्रेसिंग में प्रमुख सचिव को बताया गया कि प्रदेश भर में हो रही 72 हजार से अधकि शिक्षकों की भर्ती में जिले शेष पदों की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। निर्देश दिए गए कि कटऑफ जारी करके जल्द ही पूरी भर्ती कर ली जाए। बीएसए कृपाशंकर वर्मा ने प्रमुख सचिव को बताया कि जिले में 1600 पदों पर भर्ती होनी थी जिसमें 1417 की भर्ती हो गई है। शेष पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। वो जल्द ही पूरी हो जाएगी। प्रमुख सचिव ने शिक्षामित्रों के सहायक अध्यापक के पद पर हुए समायोजन के बारे में भी जानकारी ली। अवगत कराया गया कि जिले में स्वीकृत पदों के अनुरूप शिक्षामित्रों का समायोजन कर लिया गया है। प्रमुख सचिव ने डायट प्राचार्य आनंद प्रकाश शर्मा और बीएसए कृपाशंकर वर्मा को कुछ जरुरी निर्देश भी दिए। कॉफेसिंग में प्रमुख सचिव एचएल गुप्ता के अलावा डायरेक्टर बीबी शर्मा, एससीईआरटी के डायरेक्टर सुरेंद्र विक्रम रहे।