{"_id":"5740ad3d4f1c1b464aac72c4","slug":"the-district-came-first-smile","type":"story","status":"publish","title_hn":" जिले में अव्वल आईं मुस्कान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में अव्वल आईं मुस्कान
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लूमिंगडेल स्कूल की छात्राओं को पहला और दूसरा स्थान
दूसरे नंबर पर रहीं अवलीन कौर ने 95.5 प्रतिशत अंक पाए
बराबर अंक पर मदर ऐथीना के तीन बच्चों को तीसरा स्थान
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) इंटरमीडिएट का परिणाम शनिवार को घोषित हो गया। शहर के ब्लूमिंगडेल स्कूल की छात्रा मुस्कान मिश्रा ने 96.6 फीसदी अंक पाकर जिले में अपनी सफलता का परचम लहराया। इसी स्कूल की छात्रा अवलीन कौर ने 95.5 फीसदी अंक लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। मदर ऐथीना स्कूल के दीपेश यादव, यश अग्रवाल और सौरभ वार्ष्णेय ने बराबर-बराबर 95 फीसदी अंक पाकर तीसरा स्थान हासिल किया। इस बार ब्लूमिंगडेल स्कूल का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा है। सीबीएसई बोर्ड के स्कूलों में इस साल 578 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे। परिणाम जानने के बाद मेधावियों ने परिवारीजनों के साथ जश्न मनाया। मुहं मीठा कराकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।
शनिवार सुबह करीब 10.30 बजे सीबीएसई इंटर का रिजल्ट घोषित हुआ। परीक्षा में शामिल हुए बच्चे सुबह से ही परिणाम जानने को उत्सुक थे। ज्यादातर बच्चे अपने-अपने विद्यालय में रिजल्ट जानने को पहुंच गए। अच्छे अंक पाने के बाद बच्चों ने साथी स्टूडेंट्स के संग जमकर खुशियां बांटीं। एक-दूसरे को बधाई दी। श्यामनगर स्थित ब्लूमिंगडेल स्कूल का रिजल्ट सबसे अच्छा रहा। शहर के पटेलनगर निवासी राजीव कुमार मिश्रा की बेटी पीसीएम ग्रुप की छात्रा मुस्कान मिश्रा ने सबसे ज्यादा 500 में 481 अंक पाकर जिले में टॉप किया। उसे गणित में 94, अंग्रेजी 100, कंप्यूटर साइंस 100, भौतिक विज्ञान में 95 और रसायन विज्ञान में 92 अंक मिले हैं। इसी स्कूल की छात्रा शहर के जोगीपुरा मोहल्ला निवासी जसविंदर सिंह की बेटी अवलीन कौर दूसरे स्थान पर रही। उसके 95.6 फीसदी अंक आए हैं। अवलीन के गणित, भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान में 95-95 अंक आए हैं, जबकि अंग्रेजी और शारीरिक शिक्षा में 96-96 अंक आए हैं। उसके 500 में 477 अंक हैं।
जिले में तीसरे स्थान पर शहर के मदर ऐथीना स्कूल के छात्र दीपेश यादव, सौरभ वार्ष्णेय और यश अग्रवाल रहे हैं। इन तीनों के 95 फीसदी अंक आए हैं। ब्लूमिंगडेल की चेयरपर्सन पम्मी मेंहदीरत्ता ने बताया कि स्कूल का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा है। परीक्षा में शामिल सभी 181 स्टूडेंट्स सफल रहे हैं।
विज्ञापन
शहर के महर्षि विद्या मंदिर स्कूल की छात्रा वानी गुप्ता ने सबसे ज्यादा 88 फीसदी अंक पाए हैं। उसके भौतिकी, रसायन और जीवविज्ञान में 95-95 अंक हैं। प्रधानाचार्य के अनुसार दूसरे नंबर पर आशीष कुमार रहे जिन्हें 85.2 प्रतिशत अंक मिले। तीसरे स्थान पर अभिषेक गुप्ता रहे जिनको 81.2 फीसदी अंक मिले हैं। इधर, रिजल्ट घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स ने एक-दूसरे के साथ जमकर जश्न मनाया। मेधावी रहे बच्चों के घर पर लोगों ने पहुंचकर शुभकामनाएं दीं।
-----
शिक्षकों की मेहनत का है यह परिणाम: पम्मी
बदायूं। जिले में सबसे अच्छा रिजल्ट देने वाले ब्लूमिंगडेल स्कूल की चेयरपर्सन पम्पी मेंहदीरत्ता का कहना है कि बीते कई साल से स्कूल का रिजल्ट अच्छा रह रहा है। इस साल भी सबसे अच्छा परिणाम रहा है। कहा कि यह सब शिक्षकों की मेहनत और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। कहा कि उनका प्रयास है कि यहां पढ़ने वाले बच्चे भविष्य में कुछ बन सकें। इसी दिशा में स्कूल अग्रसर है।
-----
अब साइबर कैफे पर नहीं दिखती स्टूडेंट्स की भीड़
बदायूं। कुछ समय पहले तक रिजल्ट जानने को साइबर कैफे पर स्टूडेंट्स की भीड़ रहती थी। काफी देर इंतजार करने के बाद वह अपना परिणाम जान पाते थे,लेकिन संचार क्रांति के इस युग में इस बार उन्हें सब कुछ आसान लगा। स्कूलों में ही रिजल्ट दिखाने की व्यवस्था कर दी गई थी सो सभी बच्चे अपने-अपने स्कूल में पहुंच गए थे।
------
हाईस्कूल में भी टॉप रही थी मुस्कान
बदायूं। इंटरमीडिएट में टॉप करने वाली ब्लूमिंगडेल की छात्रा मुस्कान मिश्रा के परिवारीजनों ने बताया कि उसने हाईस्कूल में भी टॉप किया था। वह शुरु से ही मेधावी रही है।
-----
पिछले साल था ब्लूमिंगडेल का 96 फीसदी रिजल्ट
बदायूं। ब्लूमिंगडेल स्कूल का इस साल शत-प्रतिशत रिजल्ट रहा है। चेयरपर्सन पम्मी मेंहदीरत्ता ने बताया कि बीते साल स्कूल का रिजल्ट 96 प्रतिशत रहा था।