फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The desire to please Bhole Shankar remained unfulfilled, there was wailing in the village

Budaun News: भोलेशंकर को रिझाने की हसरत रह गई अधूरी, गांव में चीत्कार

Thu, 27 Feb 2025 12:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
The desire to please Bhole Shankar remained unfulfilled, there was wailing in the village
बिसौली के गांव हुसैनपुर में रोते-बिलखते मृतक धमेंद्र के परिजन। संवाद
बदायूं। महाशिवरात्रि पर भोलेशंकर का जलाभिषेक करने के लिए जल भरने घर से निकले तीन दोस्त काल के ग्रास बन गए। तीनों की मौत की खबर मिलते ही बिसौली क्षेत्र का गांव हुसैनपुर गम में डूब गया। गांव में हर कोई गमजदा हो गया। पोस्टमॉर्टम के बाद बुधवार दोपहर गांव में तीनों युवकों के शव पहुंचे। परिजन शवों से लिपटकर रोने बिलखने लगे। हर ओर चीख पुकार मच गई। लोग रो बिलख रहे परिवार को ढांढस बंधाते नजर आए।
विज्ञापन


हुसैनपुर गांव निवासी जितिन, गौरव और धर्मेंद्र हमउम्र होने के साथ गहरे दोस्त थे। सभी मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते थे। मंगलवार शाम तीनों दोस्तों ने अपने चौथे दोस्त धर्मवीर से महाशिवरात्रि के चलते कछला से जल भरकर लाने की इच्छा जताई। चारों दोस्त एक साथ जाने को राजी हो गए। दूसरी बाइक न होने की वजह से चारों एक ही बाइक से कछला के लिए रवाना हुए। रास्ते में वह हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन

जितिन, गौरव और धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन तीनों की मौत उनके परिवार को ताउम्र गम दे गई। परिजनों ने बताया कि जितिन कश्यप तीन भाई थे। उसकी मौत से मां मीरा का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, धर्मेंद्र पुत्र रामदास चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसके बड़े भाई पुष्पेंद्र ने मंगलवार को ही एक किसान के आलू खोदने का ठेका लिया था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन



तीन दोस्तों की अर्थियां देख दहल उठे लोग
बदायूं। गांव हुसैनपुर के तीनों युवकों की आपस में गहरी दोस्ती और एक दूसरे के पड़ोसी भी थे। बुधवार को तीनों के शव घर पहुंचे तो आसपड़ोस ही नहीं, बल्कि पूरे गांव में मातम छा गया। घरों में चूल्हे तक नहीं जले। वहीं, एक-दूसरे के पड़ोसी तीनों दोस्तों की अर्थियां उठीं तो हर आंख नम हो गई। गमजदा माहौल में तीनों का अंतिम संस्कार किया गया। संवाद

बिसौली के गांव हुसैनपुर में रोते-बिलखते मृतक धमेंद्र के परिजन। संवाद

बिसौली के गांव हुसैनपुर में रोते-बिलखते मृतक धमेंद्र के परिजन। संवाद

बिसौली के गांव हुसैनपुर में रोते-बिलखते मृतक धमेंद्र के परिजन। संवाद

बिसौली के गांव हुसैनपुर में रोते-बिलखते मृतक धमेंद्र के परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed