फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The desire for a well-shaped body has increased the craze for gym

Budaun News: सुडौल शरीर की चाह ने बढ़ाया जिम का क्रेज

Mon, 05 May 2025 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
The desire for a well-shaped body has increased the craze for gym
उझानी में जिम में कसरत करता युवक। संवाद
उझानी। युवाओं में जिम का क्रेज बढ़ता जा रहा है। महिलाएं और युवतियां भी इससे अछूती नहीं हैं। युवाओं की तरह उन्हें भी बढ़ते फैट और बेडौल शरीर की चिंता ने जिम जाने को मजबूर कर दिया है। इसे देखते हुए जिम का बाजार बढ़ गया है। शहर भर में कई जिम खुल गए हैं।
विज्ञापन

रविवार सुबह जिम में पसीना बहाते मिले पंजाबी काॅलोनी के कुश अदलक्खा कहते हैं कि वह करीब तीन साल से यहां आते हैं। उनका वजन 125 किलोग्राम था। जिम करने से वह घटकर अब 103 किलोग्राम रह गया है। कुश की तरह ही नाजिम ने भी मशीनों के जरिये रोजाना कसरत करके खुद को सुडौल कर लिया है। वह रोजाना करीब तीन घंटे तक पसीना बहाने से गुरेज नहीं करते है। कई युवक ऐसे भी हैं, जो शारीरिक दिक्कतों से निजात पाने को जिम पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जिम में महिलाओं की संख्या भी कम नजर नहीं आती। उन्हें भी बेडौल शरीर की चिंता है। जिम में कसरत करते मिलीं नेहा कहती हैं कि तीन महीना पहले जिम ज्वाइन किया। तब से फैट निरंतर कम हो रहा है। शरीर भी आकर्षक दिख रहा है। 50 पार उम्र की महिलाओं की संख्या तो दो- चार ही नजर आती है, लेकिन 25 से 40 साल की महिलाओं में जिम का क्रेज बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------

नौकरीपेशा भी समय निकालकर पहुंचते हैं जिम
- उझानी में करीब एक दर्जन जिम सेंटर खुल गए हैं। प्रत्येक जिम में तड़के से लेकर देर शाम तक 80 युवक और युवतियां आ रहे हैं। इनमें कुछ नौकरीपेशा भी हैं। पुलिस कर्मियों ने भी जिम की ओर रूख कर दिया है। वह भी सुबह में समय निकालकर जिम में पसीना बहाते हैं, ताकि शारीरिक रूप से फिट रहे और मोटापा उनके पास तक आने नहीं पाए। बैंक कर्मी और शिक्षक भी जिम में नजर आ जाते हैं। जिम संचालकों में रॉबिन छाबड़ा और अवनीश शर्मा कहते हैं कि महिला ट्रेनर ही युवतियों को रिहर्सल कराती हैं। अधिकतर जिम में संसाधन भी पर्याप्त हैं।
-----

फैट कम करने को ज्वाइन किया जिम
- दो साल पहले शरीर का वजन बढ़ा तो फैट कम करने की चिंता सताने लगी। हालांकि मैं जिम्नास्टिक भी हूं, लेकिन नियमित तीन घंटे जिम में रहकर कसरत करता हूं। इसका फायदा भी मिल रहा है। पूरा दिन खुशहाल महसूस होता है।- केशव डांग

------------------

शरीर सुडौल तो बीमारियां नहीं आएंगी पास
जिम जाने का विचार करीब पांच साल पहले आया। उस वक्त पढ़ाई कर रहा था। लंबाई तो अच्छी है, लेकिन शरीर को आकर्षक और सुडौल रखने के लिए जिम में कसरत शुरू की। समय निकालकर जिम पहुंच जाता हूं और इसका फायदा मिला है। - जोगेंद्र शाक्य

उझानी में जिम में कसरत करता युवक। संवाद

उझानी में जिम में कसरत करता युवक। संवाद

उझानी में जिम में कसरत करता युवक। संवाद

उझानी में जिम में कसरत करता युवक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed