फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The depot received 15 buses... Drivers and conductors went to Kanpur to collect the buses

Budaun News: डिपो को मिलीं 15 बसें... बस लेने कानपुर गए चालक और परिचालक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
The depot received 15 buses... Drivers and conductors went to Kanpur to collect the buses
बदायूं का रोडवेज बस स्टैंड। संवाद
बदायूं। डिपो को 15 नई बसें मिली हैं। एआरएम ने चालकों और परिचालकों को बस लेने के लिए कानपुर भेजा है। देर रात बस बदायूं आने की उम्मीद है। इन बसों को दिल्ली रूट पर लगाया जाएगा। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


रोडवेज के बेड़े में 128 निगम की और 32 अनुबंधित बसें हैं। डिपो को अब 15 नई बसें मिल गईं हैं। निगम की अब 143 बसें हो जाएंगी। रक्षाबंधन के त्योहार पर शासन ने बहनों के साथ सहयात्री को मुफ्त में यात्रा करने का अवसर दिया, डिपो में बसें कम होने के बाद भी रीजन में बेहतरीन प्रदर्शन कर पहला स्थान प्राप्त किया। इसी को देखते हुए निगम की ओर से डिपो को 15 नई बसें देने का फैसला किया। बृहस्पतिवार को एआरएम राजेश पाठक ने 15 चालकों- परिचालकों को बस लेने के लिए कानपुर भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन


--
- 15 नई बसें मिली हैं। रात तक बसें बदायूं आ जाएंगी। रूट चार्ट तैयार कर बसों का आवंटन किया जाएगा। दिल्ली रूट से बसों को हटाकर लोकल रूट पर लगाई जाएंगी। नई बसों को दिल्ली रूट पर भेजा जाएगा। इससे यात्रियों को परेशानी नहीं होगी। - राजेश पाठक, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed