{"_id":"ca4f27ab059a81a3e300691445b9cff5","slug":"the-department-said-the-inspector-avdesh-final-farewell-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा अवधेश को महकमे ने दी अंतिम विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा अवधेश को महकमे ने दी अंतिम विदाई
बदायूं
Updated Sat, 05 Sep 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दरोगा अवधेश यादव को शनिवार पुलिस लाइंस में सलामी के साथ पुष्प चक्र अर्पित कर अंतिम विदाई दी गई। एसएसपी सौमित्र यादव, एसपी देहात बालेंदुभूषण सिंह, एसपी सिटी अनिल यादव, सीओ सिटी आरएस धामा, सीओ लाइन जगदीश चंद्र पाठक, आरआई लाइन सुरेश बाबू यादव ने उनको विदाई दी। बाद में परिवार वाले उनका शव पैतृक गांव ले गए।
मूल रूप से एटा जिले के थाना जैथरा के गांव खतिया निवासी अवधेश यादव (45) पुत्र कप्तान सिंह कादरचौक थाने में तैनात थे। शुक्रवार को वह ड्यूटी के लिए निकल रहे थे। इसी दौरान लोहे का तार उन पर गिर गया। इसमें करंट आ रहा था। जिला अस्पताल से उनको बरेली रेफर किया गया था। वहां उनकी मौत हो गई। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद उनका शव पुलिस लाइंस लाया गया। यहां उनको सलामी दी गई। महकमे के अधिकारियों ने पार्थिक शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किए। एसएसपी सौमित्र यादव ने उनकी पत्नी को महकमे की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिया। अवधेश यादव की तीन संतानों में एक बेटा और दो बेटियां हैं। बेटा पहली कक्षा में पढ़ता है। दरोगा की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। आज जब वह थाने आई, तो बेटे की चप्पल और सामान लेकर बिलखने लगीं। उनकी हालत देखकर अन्य लोगों की भी आंखें नम हो गईं।