फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The deceased youth's girlfriend said - the murder happened in front of me

Budaun News: मृतक युवक की प्रेमिका बोली- मेरे सामने हुई हत्या

Fri, 18 Oct 2024 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
The deceased youth's girlfriend said - the murder happened in front of me
आसफपुर। थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र में युवक की हत्या कैसे की गई, इसका पता पोस्टमार्टम के बाद भी नहीं चला है। फिलहाल, चिकित्सकों ने मौत की वजह जानने के लिए बिसरा सुरक्षित कर लिया है। उधर, पुलिस को जो तहरीर दी गई है उसमें युवक की प्रेमिका को गवाह बनाया गया है। प्रेमिका का कहना है कि युवक की हत्या उसके सामने की गई थी।
विज्ञापन


जनपद मुरादाबाद के थाना कुंदरकी अंतर्गत गांव नानकपुर निवासी आकाश (20) पुत्र गुलजारी की हत्या ननिहाल थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव बसौमी में की गई थी। वह काफी दिन से इसी गांव में अपने ममेरे भाइयों के साथ रहता था। कभी-कभी अपने गांव भी चला जाता था। बताया जाता है कि बीते रविवार को दोनों ममेरे भाई आकाश को घर से बुलाकर साथ ले आए। उसी दिन उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, पहले युवक को शराब पिलाई गई और उसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या प्रेम प्रसंग के शक में की गई थी। हत्या के बाद शव को घूरे में दबा दिया गया था। बुधवार सुबह जब जंगली जानवरों ने शव को नोंचा तो लोगों को हत्या का पता चला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में यह स्पष्ट नहीं हो सका कि हत्या कैसे की गई है। उधर, जिस युवती से प्रेम प्रसंग के शक में युवक की हत्या की गई है वह खुद आगे आकर यह बता रही है कि मैंने दोनों आरोपियों को आकाश की हत्या करते हुए देखा था। पुलिस को दी गई तहरीर में युवक की प्रेमिका को गवाह बनाया गया है। पुलिस नामजद दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।




गांव के लोगों को बता रहा था आरोपी कि मैंने कर दिया मर्डर
आकाश की हत्या करने के बाद एक आरोपी ने गांव के लोगों को बताना शुरू कर दिया था कि अब मैं जेल जाने वाला हूं। क्योंकि मैंने एक का मर्डर कर दिया है। यह बात वह शराब के नशे में बता रहा था। ग्रामीणों ने भी इस बात को गंभीरता से नहीं लिया। आरोपी ने आकाश की हत्या करने के बाद अपनी एक भैंस भी बेच दी थी। आकाश का शव मिलने के बाद लोगों ने बताया कि यह बात तो आरोपी पहले ही बता रहा था कि मैंने मर्डर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed