फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The death of the teenager exposed the mismanagement at the Ghats

Budaun News: किशोर की मौत ने खोली घाटों पर बदइंतजामी की पोल

Fri, 06 Jun 2025 12:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
The death of the teenager exposed the mismanagement at the Ghats
सीएचसी उझानी पर रोते-बिलखते लखन के परजिन। संवाद
उझानी। गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए जाने के दावों की एक बार फिर पोल खुल गई। घाट पर गहराई वाले स्थानों को चिह्नित कर उनके आसपास बैरीकेडिंग होने के बाद भी श्रद्धालु गहराई की तरफ कैसे बढ़ गए। यह सवाल सभी के दिमाग में तैरता रहा।
विज्ञापन

गंगा के कछला घाट पर लखन अपनी मां सुनीता और परिवार की अन्य महिलाओं के साथ घाट पर आया था। वह गंगास्नान करते समय पिलर के पास गहराई तक कैसे बढ़ गया, यह कोई समझ नहीं पाया। इसी तरह घाट से ही लापता मुजरिया क्षेत्र के गांव सगराय निवासी नीतू (16) पुत्री कैलाश का भी शाम तक सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन

हादसे तो दो- तीन अन्य श्रद्धालुओं के साथ भी हुए, लेकिन गोताखोरों ने उन्हें बचा लिया। बता दें कि पिछले दिनों कछला घाट पर कई हादसे हुए। हर बार घाट पर बेहतर इंतजाम किए जाने का दावा किया गया। इसके बाद भी श्रद्धालुओं के डूबने के मामले सामने आते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
दो महीनों में गई आठ श्रद्धालुओं की जान, किशोर समेत दो हैं अब भी लापता
पांच अप्रैल को मथुरा जिले में छटीकरा निवासी मयंक शर्मा (17) पुत्र इंद्रभान, आठ अप्रैल को राजस्थान के धौलपुर में ताजपुर बहेड़िया निवासी रमेश (12) पुत्र महेश और करन (23) पुत्र दिनेश, 27 अप्रैल को धौलपुर के मनिया पिवासी परी शर्मा (9) पुत्री भूरे, 12 मई को हाथरस जिले में मुरसान क्षेत्र के गांव नगला अन्नी निवासी विनय (24) पुत्र चंद्रवीर, सौरभ (28) पुत्र राजू, 19 मई को राजस्थान में धौलपुर जिले के चिटसाना निवासी सुमित (17) पुत्र विजय सिंह और सुमीर (16) पुत्र राजू, इसी दिन बहोरा घाट पर कछला निवासी आजाद (12) पुत्र देवेंद्र और 27 मई को कछला घाट पर ही कासगंज जिले में सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव मल्लाहनगर निवासी धर्मेंद्र (18) पुत्र श्रीकृष्ण हादसे का शिकार हो गए। इनमें परी और आजाद का तो अब तक नहीं सुराग मिल सका है।

--
सहसवान में अन्नू व कछला में नीतू की तलाश है जारी
सहसवान में गंगा में डूबे अन्नू व कछला घाट पर नीतू की तलाश अब भी गोताखोर कर रहे हैं। देर शाम तक दोनों का सुराग नहीं लग सका था।

सीएचसी उझानी पर रोते-बिलखते लखन के परजिन। संवाद

सीएचसी उझानी पर रोते-बिलखते लखन के परजिन। संवाद

सीएचसी उझानी पर रोते-बिलखते लखन के परजिन। संवाद

सीएचसी उझानी पर रोते-बिलखते लखन के परजिन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed