{"_id":"591c8b454f1c1b8b51f23e18","slug":"the-death-of-the-student-of-inter-came-in-the-gate-of-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के गेट में आया करंट, इंटर के छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के गेट में आया करंट, इंटर के छात्र की मौत
अमर उजाला ब्यूरो बिल्सी।
Updated Wed, 17 May 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
माौत
- फोटो : अमर उजाला
बिल्सी के मोहल्ला नंबर एक में हुआ हादसा
मुजरिया के आरके पब्लिक स्कूल का छात्र था शिवम
नगर के मोहल्ला नंबर एक में घर के गेट में उतर आए करंट से इंटरमीडिएट के छात्र की मौत हो गई। हादसा बुधवार को हुआ। छात्र मुजरिया स्थित आरके पब्लिक स्कूल में पढ़ता था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
नगर के मोहल्ला नंबर एक निवासी व्यापारी बाला किशनपुर वाले महेशबाबू वार्ष्णेय का 19 वर्षीय बेटा शिवम वार्ष्णेय मुजरिया स्थित आरके पब्लिक स्कूल में इंटर का छात्र था। बुधवार सुबह वह अपने घर से बाहर निकल रहा था। शिवम घर में लगे लोहे के गेट को खोल रहा था। इसी दौरान उसमें करंट आ गया। शिवम इसकी चपेट में आकर अचेत हो गया। आनन-फानन के परिवार के लोग शिवम को इलाज के लिए बरेली के एक अस्पताल में ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिवम की मौत की खबर बिल्सी पहुंची तो छात्र संगठनों में शोक की लहर दौड़ गई। बिल्सी नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश सागर, कांग्रेस नगराध्यक्ष अजीत सिंह गूर्जर, बाबा इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय, आचार्य संजीव रूप, सोनू सिंह, सुरेद्र सिंह, संजीव राणा, रामकुमार माहेश्वरी, सीताराम वार्ष्णेय, पुरुषोत्तम शाक्य, गोपाल गुप्ता, प्रवीन माहेश्वरी, अरमान कुरैशी, उदयप्रकाश गुप्ता, नन्दराम सागर, आशीष चंद्रा, लीलाधर, रामसेवक माहेश्वरी, लवकुमार, गोपाल पाराशर, परमानन्द गुप्ता, सोहनपाल आदि ने शिवम के निधन पर दुख जताया है।