फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The death of the elderly to irrigation

सिंचाई करने गए अधेड़ की मौत

Wed, 02 Mar 2016 11:13 PM IST
उसावां।
उसावां। Updated Wed, 02 Mar 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
The death of the elderly to irrigation
 थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को सिंचाई करने गए 50 वर्षाीय रामरतन का शव बुधवार सुबह उसके खेत में मिला। उनके छोटे भाई ने मामले की तहरीर थाना पर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव रावतपुर के रामवीर ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उनके बड़े भाई रामरतन यादव मंगलवार रात करीब आठ बजे अपने खेत में सिंचाई करने की कहकर चले गए थे। बुधवार सुबह जब वह नहीं लौटे, तो उन्हें खोजते हुए वह सुबह साढ़े सात बजे खेत पर पहुंचे। वहां पर देखा कि उनके भाई का शव खेत में रखे प्याल पर पड़ा था। इसके बाद मामले की सूचना थाना पुलिस को करीब साढ़े 11 बजे दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, लेकिन खबर भेजे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी। मृतक रामरतन के छह बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed