{"_id":"573a17514f1c1b644eac76fc","slug":"the-death-of-a-father-and-son-in-quad-bike-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में पिता-पुत्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में पिता-पुत्र की मौत
बदायूं, ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में पिता-पुत्र की मौत हो गई। हादसा जरीफनगर थाना क्षेत्र में सहसवान-नाधा रोड पर गांव अफजलपुर बिधौली के पास सोमवार देर शाम हुआ। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर को मौके पर छोड़कर भाग गया। इसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
थाना क्षेत्र जरीफनगर के गांव अफजलपुर बिधौती निवासी मुकेश (29) पुत्र हरनाम अपने 11 वर्षीय पुत्र जितेंद्र के साथ नाधा बाजार करने गए थे। शाम को पिता-पुत्र बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। सहसवान-नाधा रोड पर गांव के पास ही मुकेश की बाइक फिसल गई। पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में जितेंद्र की मौके पर मौत हो गई। मुकेश ने इलाज को अस्पताल ले जाए जाते वक्त दम तोड़ दिया। देर रात तक उनके परिवार वाले जिला अस्पताल नहीं पहुंचे थे। मंगलवार को दोनों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
बाइक फिसलने से तीन लोग घायल
उघैती। थाना क्षेत्र के गांव खुशहालपुर निवासी रमेश, मोतीराम और डालचंद्र बाइक से उझानी जा रहे थे। रास्ते में सिरासौल के पास बाइक फिसल गई। इससे तीनों घायल हो गए। इनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
रोडवेज बस की टक्कर से दो लोग जख्मी
मुजरिया। कासगंज के थाना बहोरा के गांव रसूला निवासी अजयपाल और मान सिंह बाइक से मुजरिया थाने के गांव मौलिया नगला स्थित अपनी रिश्तेदारी में आ रहे थे। आरके पब्लिक स्कूल के पास इनकी बाइक को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए।