फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The dead body of the truck driver of Sahaswan was killed by crushing the head of the vehicle after the beating

सहसवान के ट्रक ड्राइवर का निकला शव, मारपीट के बाद वाहन से सिर कुचलकर की गई थी हत्या

Mon, 12 Jul 2021 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
The dead body of the truck driver of Sahaswan was killed by crushing the head of the vehicle after the beating
बदायूं। उघैती इलाके में शनिवार दोपहर बाला किशनपुर के नजदीक खाई में मिले युवक के शव की पहचान हो गई। वह सहसवान क्षेत्र के गांव नदायल का ट्रक ड्राइवर था। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। उसके शरीर पर डंडे से चोटें के निशान मिले हैं। माना जा रहा है कि पहले उसके साथ मारपीट की गई। बाद में किसी वाहन के पहिए से उसका सिर कुचल दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव नदायल निवासी मोहम्मद मियां (28) ट्रक चलाकर अपने परिवार का गुजारा कर रहे थे। परिवार वालों के मुताबिक मोहम्मद मियां दो भाइयों में बड़े थे। अभी उनकी शादी नहीं हुई थी। वह हरियाणा में रहकर ट्रक चला रहा था। नौ जुलाई की सुबह मोहम्मद मियां ट्रक में मारुति कार के पार्ट्स भरकर हरियाणा से अपने गांव पहुंचा था। शाम तक उसने आराम किया। रात करीब आठ बजे वह कानपुर के लिए रवाना हुआ। परिवार वालों ने शनिवार सुबह उसके मोबाइल नंबर पर कॉल की थी लेकिन उसका नंबर स्वीच ऑफ था। इससे परिवार वालों ने ट्रक मालिक से संपर्क साधा। वहां से पता चला कि ट्रक मुजरिया इलाके में खड़ा है। इससे परिवार वाले खोजबीन में जुट गए। इसी दौरान उघैती इलाके में बाला किशनपुर गांव के नजदीक खाई में उसका शव पड़ा मिला। उस समय पहचान नहीं हो पाई थी। इससे पुलिस ने युवक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया था। परिवार वाले उसे तलाश करते हुए मुजरिया थाने पहुंचे। पुलिस ने बताया कि उघैती इलाके में एक युवक का शव मिला है। इस पर परिवार वाले पोस्टमार्टम हाउस आए और उन्होंने शव की पहचान की।
विज्ञापन

शव को घसीटकर खाई में डाला गया
- शनिवार को जिस स्थान पर युवक की लाश पड़ी मिली। वहीं पर सड़क पर खून पड़ा मिला। एक जगह ऐसा लग रहा है कि वहीं उसके सिर पर किसी वाहन का पहिया चढ़ाया गया था, जिससे उसका सिर फट गया। वहां खून के छींटे दूर दूर तक गए हैं। वहीं से शव को घसीटकर खाई में डाला गया था। उसके साथ मारपीट किसी दूसरे स्थान पर की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

... तो गांव से साथ आए थे हत्यारे
- मोहम्मद मियां के परिवार वाले ये मान रहे हैं कि वह नौ जुलाई की रात घर से कानपुर के लिए निकला था। उसके साथ कोई और भी नहीं था। रास्ते में उसकी कोई रिश्तेदारी या जान पहचान बाला भी नहीं रहता है। और न ही परिवार वाले किसी पर हत्या की आशंका जता पा रहे हैं। इससे माना जा रहा है कि हत्यारे गांव के ही हो सकते हैं। वह कहीं रास्ते से उसके ट्रक में सवार हुए होंगे। फिर मौका पाकर उसकी हत्या कर दी गई।
गले में ताबीज से पहचानी लाश
युवक के शरीर पर कपड़े के नाम पर अंडरवियर, बनियान मिली थी। इसके अलावा कोई कपड़ा और मोबाइल नहीं मिला। परिवार वालों ने उसकी लाश गले में पड़े ताजीब से पहचानी।
अवैध संबंधों पर गहराया शक
नदायल निवासी मोहम्मद मियां की हत्या आखिर क्यों की गई। अभी इसकी ठोस वजह पता नहीं चली है लेकिन पुलिस का अनुमान है कि उसकी हत्या की एक वजह अवैध संबंध भी हो सकते हैं। अगर ट्रक लूटने का इरादा होता, तो ट्रक मुजरिया खड़ा नहीं मिलता। कोई रंजिश भी नहीं है। इससे पुलिस इस हत्याकांड का जल्दी वर्कआउट कर लेगी।

शनिवार को उघैती इलाके में मिले शव की पहचान हो गई है। वह नदायल गांव का ट्रक चालक निकला है। उसका ट्रक मुजरिया के नजदीक खड़ा मिला है। उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। उसके शरीर पर डंडे के चोटों के निशान मिले हैं। लग रहा है कि उसका सिर किसी वाहन से कुचला गया है। हम इसकी जांच करा रहे हैं। जल्द ही इसका वर्कआउट कर देंगे।
- अनिरुद्ध सिंह, सीओ बिल्सी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed