फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The dead bodies were badly scorched, seeing the soul trembled

Budaun News: बुरी तरह झुलस गए थे शव, देखकर रूह कांप गई

Sat, 22 Jul 2023 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
The dead bodies were badly scorched, seeing the soul trembled
बिसौली कस्बे में इसी सीसी रोड पर सो रहा था परिवार।
दूसरे मकान में थे भाई असलम, भाई और उनके परिवार को बचाने में वह भी झुलसे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिसौली (बदायूं)। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से तीनों शव बुरी तरह झुलस गए थे। जिसने शवों को देखा उसकी रूह कांप गई। जिस समय हादसा हुआ उस समय साजिद के भाई असलम, पत्नी-बच्चों के साथ दूसरे घर के अंदर थे। भाई और परिवार के सदस्यों की चीख सुनकर उनकी आंख खुल गई और वह उठकर बाहर की ओर दौड़े। उन्होंने भाई-भाभी और उनके बच्चों को बचाने की कोशिश की लेकिन इसमें वह भी झुलस गए।

साजिद के पांच बच्चे थे, जिसमें बड़ी बेटी शीरी की शादी हो चुकी है। वह अपने पति के साथ मुंबई में रहती है। उससे छोटा बेटा राजा भी मुंबई में रहता है। तीसरे नंबर का अरुण खां उर्फ अल्लू, उससे छोटी निक्की और सबसे छोटा बेटा आनिफ यहीं रहते हैं। बृहस्पतिवार रात उनके भी असलम, पत्नी सबीना, बेटे फारुख, गुलजार, बेटी हीर और रुखसार के साथ बराबर वाले घर में सो रहे थे।
विज्ञापन

रात एक बजे अचानक उन्होंने चीख-पुकार की आवाज सुनी। वह तुरंत बाहर की ओर दौड़े लेकिन तब तक हाईटेंशन लाइन अरुण, निक्की और उसकी मां को चपेट में ले चुकी थी जबकि साजिद और उनका छोटा बेटा आनिफ भी झुलस चुके थे। उन्हें बचाने की असलम ने कोशिश की पर वह भी झुलस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान वहां लोगोें की भीड़ लग गई। हाईटेशन लाइन की चपेट में आने से तीनों शव कई जगह झुलस गए थे। आनिफ का पेट तो इतनी बुरी तरह जल गया था कि वहां छेद हो गया था।
-
लोगों में गुस्सा देखकर बुलाई चार थानों की पुलिस
बिसौली। हादसे के बाद से कॉलोनी का हर शख्स पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों के खिलाफ गुस्सा प्रकट कर रहा था। बिगड़ते हालात देखकर मौके पर मौजूद पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने फैजगंज बेहटा, इस्लामनगर, वजीरगंज और बिसौली कोतवाली पुलिस को मौके पर बुला लिया। रात दो बजे से लेकर शुक्रवार शाम तक पुलिस बल कॉलोनी में तैनात रहा।
पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने परिवार और कॉलाेनी वालों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया। बताया कि रात में ही पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है, इससे कहीं लोगों का गुस्सा कुछ कम हुआ ।
-
लाइन शिफ्टिंग वाली एजेंसियों को बुलवाया है। उनके आते ही लाइन को शिफ्ट कराया जाएगा। अभी मामला गर्म है और लोग नाराज हैं, इसलिए लाइट को सुचारू नहीं किया जा सकता। माहौल सामान्य होते ही सप्लाई दी जाएगी।

- रामलाल, अधिशासी अभियंता
-
बृहस्पतिवार रात कस्बे में डीपी यादव रोड स्थित कॉलोनी में हाईटेंशन लाइन टूटकर गिर गई थी। इससे एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हुई है। हादसे में तीन लोग झुलस गए हैं। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। बिजली कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। मृतकों के परिवार वालों को मुआवजा दिलाया जाएगा।
- कल्पना जायसवाल, एसडीएम बिसौली

बिसौली कस्बे में इसी सीसी रोड पर सो रहा था परिवार।

बिसौली कस्बे में इसी सीसी रोड पर सो रहा था परिवार।

बिसौली कस्बे में इसी सीसी रोड पर सो रहा था परिवार।

बिसौली कस्बे में इसी सीसी रोड पर सो रहा था परिवार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed