फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The credibility of two ministers, two MPs and five legislators on the stake

दांव पर दो मंत्रियों, दो सांसदों और पांच विधायकों की साख  

Fri, 17 Nov 2017 12:21 AM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Fri, 17 Nov 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
The credibility of two ministers, two MPs and five legislators on the stake
नगर निकाय चुनाव - फोटो : self
बदायूं नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा और सपा की नजर वोटों के ध्रुवीकरण पर 
विज्ञापन

बसपा अपने कैडर के साथ सेंधमारी में लगी
संजय श्रीवास्तव

बदायूं। शायरों की नगरी ने राजनीति को कई चमकते सितारे दिए बावजूद इसके यहां के हालात नहीं बदले। खस्ताहाल सड़कें, पेयजल समस्या, खराब पड़े ट्यूबवेल और बिजली के जर्जर तारों से होने वाले हादसों से यहां के लोगों को आए दिन दो-चार होना पड़ता है। भले ही चुनाव के दौरान विकास की बातें हों, लेकिन जीत-हार का गणित जातियों पर ही निर्भर रहता है। 
शहर में हिंदू और मुस्लिम वोटों में अंतर तो है, लेकिन जिस दल ने जाति और कैडर वोट का गणित बैठा लिया, जीत का सेहरा उसी के सिर बंध जाता है। जिले के प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य हैं। आंवला विधानसभा बदायूं से सटी होने के नाते सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह का भी खासा दखल रहता है। जिले में भाजपा के पांच विधायक और एक सांसद हैं। एक सपा के सांसद धर्मेंद्र यादव हैं। 
विज्ञापन

नगर पालिका बदायूं के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने अपने परंपरागत वोटरों के साथ पूर्व में निकाय चुनाव लड़ चुकीं दीपमाला गोयल पर फिर से दांव खेला है, जबकि बसपा ने भी जीत के इरादे से अपने कैडर वोटों के साथ साहू समाज की प्रीति को चुनाव में उतारकर दलितों को एकजुट करने की कोशिश की है। चूंकि शहर सीट पर सभी दलों की खास नजर है सो समाजवादी पार्टी ने निवर्तमान चेयरमैन फात्मा रजा को चुनाव मैदान में उतारकर यादवों और मुस्लिम वोटों का ध्रुवीकरण करने के साथ ही मुकाबले को रोचक बना दिया है। सत्तारूढ़ दल के मंत्री और विधायक दिन-रात एक किए हुए हैं, वहीं सपा की ओर से उनके सांसद धर्मेंद्र यादव चुनाव की कमान संभाले हैं। उन्हीं की रणनीति के तहत सपा काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, भाजपा नगर निकाय चुनाव को लोकसभा की रिहर्सल मान रही है। इसीलिए नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पद ही नहीं वार्ड मेंबर प्रत्याशियों तक को हर तरह से सहयोग दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद एक-एक सीट पर जीत-हार को लेकर गंभीर हैं। प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह, सांसद धर्मेंद्र कश्यप और जिले के पांचों विधायकों की साख दाव पर है। उधर, सपा नगर निकाय चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने के साथ अपना वोट प्रतिशत बढ़ाना चाहती है। सांसद धर्मेंद्र यादव पूर्व मुख्यमंत्री के परिवार के हैं। इसलिए उनकी प्रतिष्ठा भी दाव पर है। कांग्रेस अपना वजूद बचाए रखने की कोशिश में है।

ये हैं प्रत्याशी
भाजपा-दीप माला गोयल, सपा फात्मा रजा, बसपा-कीर्ति साहू, और कांग्रेस-राजरानी।
-----
बदायूं नगर पालिका
कुल वोटर    1,31,479
मुस्लिम       54,432
हिंदू          77,047
सामान्य      27,621
पिछड़ी जाति 33,265
दलित        9,910
अन्य         7,407
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed