{"_id":"667dcde4c9be4a9f2d045757","slug":"the-court-sent-the-tehsildars-peon-to-jail-badaun-news-c-123-1-sbly1004-121267-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: तहसीलदार के पेशकार को कोर्ट ने भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: तहसीलदार के पेशकार को कोर्ट ने भेजा जेल
विज्ञापन
दातागंज। तहसीलदार कोर्ट में रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए पेशकार को बृहस्पतिवार दोपहर बरेली कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उसके खिलाफ मूसाझाग थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर की विवेचना भी बरेली ट्रांसफर हो गई। इसकी विवेचना भी एंटी करप्शन टीम ही करेगी।
दातागंज तहसीलदार कोर्ट में बुधवार दोपहर रिश्वत लेते पेशकार राजीव कुमार शर्मा रंगेहाथ पकड़ा गया था। वह केशवपुर गांव के शिक्षक नंदकिशोर से दाखिल-खारिज करने के नाम पर 20 हजार रुपये घूस मांग रहा था। उनसे लगातार कह रहा था कि जब तक वह 20 हजार रुपये नहीं देंगे तब तक वह दाखिल-खारिज नहीं करेगा।
ज्यादा कहने पर राजीव कुमार शर्मा पांच हजार रुपये देने को तैयार हो गए। इसकी सूचना शिक्षक ने बरेली में एंटी करप्शन टीम को भी दे दी। इसके बाद बुधवार दोपहर टीम ने तहसील आकर अपना जाल बिछाया और तहसीलदार कोर्ट से पेशकार को घूस लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। उसके खिलाफ मूसाझाग थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। विवेचना बरेली ट्रांसफर हो गई है। बृहस्पतिवार दोपहर उसे बरेली कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।