{"_id":"66da2e90c60db73fc20e50f4","slug":"the-contractor-blocked-the-way-to-aril-river-to-lift-soil-badaun-news-c-123-1-sbly1001-125311-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मिट्टी उठान के लिए ठेकेदार ने रोका अरिल नदी का रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मिट्टी उठान के लिए ठेकेदार ने रोका अरिल नदी का रास्ता
विज्ञापन
दातागंज क्षेत्र के अरिल नदी के पानी से होकर गुजरता ग्रामीण।। संवाद
दातागंज। पापड़ गांव में चल रहे गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य को लेकर ठेकेदार ने अरिल नदी का रास्ता रोक दिया। इससे वहां पर जलभराव हो गया। किसानों को अपने-अपने खेतों पर जाने के लिए गहरे पानी से होकर निकलना पड़ रहा है। हालांकि ठेकेदार ने एक पाइप डालकर पानी निकालने का रास्ता बनाया, जो पर्याप्त नहीं हो रहा है।
दातागंज तहसील क्षेत्र के पापड़ गांव में गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य में मिट्टी डालने का काम अभी चल रहा है। इसके चलते कुछ दिन पहले ठेकेदार ने अरिल नदी में मिट्टी डालकर पानी के बहाव को रोक दिया था। पानी निकासी के लिए डाले गए पाइप से पानी ढंग से पास नहीं हो पा रहा है। इसकी वजह से अब बिहारीपुरी गांव की तरफ अरिल नदी में काफी ज्यादा पानी भर गया है। ऐसे में उधर के किसानों को खेतों में जाने व उपकरण ले जाने के लिए गहरे पानी में होकर जाना पड़ रहा है। इससे परेशान किसानों ने काम को रुकवा दिया और अरिल नदी का रास्ता खुलवाने की मांग की, लेकिन ठेकेदार नहीं माना। जब ज्यादा संख्या में किसान पहुंचे तो ठेकेदार ने 24 घंटे के अंदर पानी खोलने की बात कही।
इस संबंध में जानकारी नहीं थी। इसको दिखवाते हैं, पानी का निकास बेहद जरूरी है। अगर ऐसा तो उसको खुलवाया जाएगा। -धर्मेंद्र सिंह, एसडीएम दातागंज