फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The contractor abandoned the road widening work after pouring concrete.

Budaun News: कंकरीट डालकर ठेकेदार ने छोड़ दिया सड़क के चौड़ीकरण का काम

Tue, 02 Dec 2025 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
The contractor abandoned the road widening work after pouring concrete.
उझानी में अधूरा पड़ा चौड़ीकरण का काम। संवाद
उझानी। बरेली-मथुरा हाईवे के अंदरूनी भाग में मुख्य बाजार की सड़क का चौड़ीकरण और बीच में डिवाइडर बनाए जाने थे, लेकिन ठेकेदार ने कंकरीट डालकर काम बीच में ही छोड़ दिया। आगे का काम शुरू नहीं होने पर पीडब्ल्यूडी ने ठेकेदार को नोटिस भेजा, लेकिन उसने जवाब नहीं दिया। इससे लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

करीब छह करोड़ रुपये की लागत से मुख्य बाजार की सड़क के चौड़ीकरण के काम का शिलान्यास केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने किया था। बदायूं रोड मोड़ स्थित कल्याण सिंह चौक से मंडी समिति तिराहे तक करीब दो किलोमीटर हिस्से में सड़क का चौड़ीकरण और बीच में डिवाइडर के अलावा सौंदर्यीकरण का काम होना है। शुरुआती दिनों में ठेकेदार ने फुटपाथ की खोदाई कराई। खोदाई करीब 60 फीसदी इलाके में पूरी हो जाने के बाद गड्ढों में बजरी मिश्रित कंकरीट भी डाली जा चुकी है।
विज्ञापन

निर्माण कार्य की रफ्तार पर उठ रहे सवाल के बीच इलाके के लोगों ने पीडब्ल्यूडी के अफसरों से शिकायत कर दी तो ठेकेदार को विभागीय स्तर से निर्माण कार्य समय रहते पूरा कराने और गुणवत्ता के अनुरूप मिश्रण के इस्तेमाल के लिए नोटिस भेजा गया। नोटिस पिछले महीना दिया गया था। जवाब 15 दिन के अंदर पीडब्ल्यूडी को दिया जाना था, लेकिन ठेकेदार ने न तो विभाग को नोटिस का जवाब भेजा और न ही निर्माण कार्य को रफ्तार प्रदान की। फुटपाथ की खोदाई के बाद उसमें कंकरीट डालकर छोड़ दिए जाने से आसपास के दुकानदार भी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



कहीं एफआईआर से तो आहत नहीं ठेकेदार
मुख्य बाजार में सड़क के चौड़ीकरण का काम अधर में लटके होने को लेकर तमाम तरह की बातों का शोर मचा हुआ है। खुदे पड़े फुटपाथ के गड्ढों में बारिश के दिनों में पानी भर जाने से राहगीरों और दुकानदारों को दिक्कत हुई थी। भाजपा नेता विवेक भारद्वाज बाइक फिसल जाने से फुटपाथ के गड्ढों में गिर गए थे। उसी दौरान विवेक ने ठेकेदार के खिलाफ कोतवाली में एफआईआर दर्ज करा दी थी। बताते हैं कि ठेकेदार को पुलिस के सामने अपना पक्ष भी रखना पड़ा था। निर्माण कार्य में देरी की वजह को लेकर इसी बात का सबसे ज्यादा शोर है।



उझानी में मुख्य बाजार की सड़क के चौड़ीकरण के काम में तेजी लाने और गुणवत्ता के अनुरूप कार्य करने के लिए ठेकेदार को नोटिस दिया जा चुका है। ठेकेदार की ओर से विभाग को अभी जवाब नहीं मिला है। अगर ऐसा ही रहा तो ठेकेदार की जमानत राशि जब्त कर उसे ब्लैक लिस्टेड करने की कार्रवाई भी हो सकती है।- नरेश कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed