फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The condition of the woman who came to the bank deteriorated, died while being taken to the hospital.

Budaun News: बैंक आई महिला की हालत बिगड़ी, अस्पताल ले जाते समय मौत

Wed, 21 Aug 2024 05:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 21 Aug 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
The condition of the woman who came to the bank deteriorated, died while being taken to the hospital.
कादरचौक। थाना क्षेत्र के असरासी गांव में रुपये निकालने आई महिला की अचानक हालत बिगड़ गई। उसकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। थाना क्षेत्र के गांव बादुल्लागंज निवासी मोरकली (80) पत्नी प्रेमचंद मंगलवार दोपहर असरासी गांव में स्थित बैंक में रुपये निकालने आई थीं। बैंक में प्रवेश द्वार के पास वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। लोगाें ने बुजुर्ग महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। यहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह पसली टूटना बताई गई है। उनके परिवार वालों ने बताया कि एक माह पहले मोरकली को सांड़ ने पटक दिया था, जिससे वह घायल हो गईं थीं। उनका इलाज चल रहा था। मंगलवार को उनकी अचानक गिरने से मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed