फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The condition of the railway platform will improve in Ujhani

Budaun News: उझानी में रेलवे प्लेटफार्म की हालत सुधरेगी

Sat, 20 May 2023 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
The condition of the railway platform will improve in Ujhani
उझानी में प्लेटफार्म के उच्चीकरण के काम में जुटे मजदूर। संवाद
- प्लेटफार्म परिसर में लगेंगे टाइल्स, घास-फूंस उग आने वाले स्थान भी संवरेंगे
विज्ञापन

- ब्रॉडगेज लाइन अस्तित्व में आने के बाद पहले से प्रस्तावित था उच्चीकरण का काम
संवाद न्यूज एजेंसी
उझानी (बदायूं)। ब्रॉडगेज लाइन अस्तित्व में आने के बाद अब उझानी रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म भी मानकों के अनुरूप नजर आएगा। प्लेटफार्म के उच्चीकरण का काम रेलवे ने शुरू करा दिया है। उच्चीकरण के तहत पूरे प्लेटफार्म पर टाइल्स लगाए लगेंगे। वहीं घास-फूंस उग आने वालों स्थानों को भी संवारा जाएगा।
व्यवसायिक नजरिए से जिले में अति महत्वपूर्ण स्टेशन की श्रेणी में शामिल उझानी स्टेशन हालांकि अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल हो चुका है, लेकिन प्लेटफार्म को ब्रॉडगेज लाइन की ट्रेनों के अनुरूप विकसित करने के लिए विभागीय स्तर से प्लेटफार्म का उच्चीकरण पहले से ही प्रस्तावित है। उच्चीकरण के साथ ही प्लेटफार्म को कुछ इस तरह से बनाया जाना है ताकि यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत न हो।
विज्ञापन

प्लेटफार्म से जुड़े पूरे परिसर में टाइल्स भी लगाए जाएंगे।
परिसर में टाइल्स लगने के बाद परिसर में कहीं भी घास-फूंस नहीं उग सकेगी। प्याऊ और हैंडपंप भी साफ-सुथरे दिखेंगे। इसके लिए रेलवे की ओर से अलग से धनराशि अवमुक्त की गई है। उच्चीकरण का काम अगले महीने तक पूरा होने का अनुमान है। देखरेख भी रेलवे के निर्माण विभाग से जुड़े अफसर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमृत भारत स्टेशन योजना में होना है सौंदर्यीकरण
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पूर्वोत्तर रेलवे के जिन 17 रेलवे स्टेशनों को सौंदर्यीकरण समेत बेहतर स़ुविधाओं की बहाली के लिए शामिल किया गया है उनमें उझानी स्टेशन पर प्लेटफार्म तक आने-जाने के दो गेट, पार्किंग स्टेशन, प्लेटफार्म नंबर- दो का उच्चीकरण, लाइटिंग, पेयजल व्यवस्था शामिल है। चयनित स्टेशनों में बदायूं, फर्रुखाबाद, कासगंज, बरेली सिटी, पीलीभीत, लालकुआं, इज्जतनगर, बहेडी, गुरसहायगंज, किच्छा, रामनगर, टनकपुर, कन्नौज, हाथरस सिटी, काशीपुर और काठगोदाम भी हैं।


उझानी स्टेशन के प्लेटफार्म का उच्चीकरण रेलवे की विभागीय योजना के तहत किया जा रहा है। ब्रॉडगेज लाइन की ट्रेनों का संचालन होने के बाद प्लेटफार्म मीटर गेज लाइन के साइज का था। ब्रॉडगेज लाइन के प्लेटफार्म का एक मानक होता है, इसके लिए कार्य शुरू हो चुका है। जल्द ही प्लेटफार्म ब्रॉडगेज के मानकों के अनुरूप नजर आएगा। - विपिन कुमार, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed